• June 27, 2026

भटगांव में अवैध मुरुम खनन पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, जेसीबी और दो हाईवा जब्त

भटगांव में अवैध मुरुम खनन पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, जेसीबी और दो हाईवा जब्त

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

बेमेतरा। कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाई के निर्देशानुसार जिले में अवैध खनिज उत्खनन पर प्रभावी नियंत्रण एवं प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के लिए खनिज विभाग द्वारा लगातार सघन अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में खनिज विभाग की टीम ने तहसील देवकर अंतर्गत ग्राम भटगांव में अवैध मुरुम खनन की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए बड़ी कार्रवाई की।

निरीक्षण के दौरान ग्राम भटगांव में मुरुम का अवैध उत्खनन किया जाना पाया गया। मौके पर कार्रवाई करते हुए अवैध खनन में संलिप्त एक जेसीबी मशीन एवं दो हाईवा वाहनों को जब्त किया गया। जब्त किए गए सभी वाहनों को नियमानुसार अग्रिम वैधानिक कार्रवाई हेतु थाना परपोडी के सुपुर्द कर दिया गया है।

खनिज विभाग ने बताया कि इस प्रकरण में संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध खान और खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम, 1957 तथा अन्य प्रासंगिक प्रावधानों के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। मामले की जांच जारी है और अवैध खनन में संलिप्त सभी जिम्मेदार व्यक्तियों की पहचान कर उनके विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण जैसी गतिविधियों को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाई ने संबंधित अधिकारियों को नियमित निरीक्षण, शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई तथा अवैध खनिज गतिविधियों में संलिप्त लोगों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी रखने के निर्देश दिए हैं। साथ ही नागरिकों से भी अपील की गई है कि अवैध खनन संबंधी किसी भी सूचना की जानकारी तत्काल प्रशासन को दें, ताकि प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण एवं शासन के राजस्व हितों की प्रभावी सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

 

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमारतिवारी, 9425564553,6265741003,


Related News

पोटियाकला में विकास कार्यों को मिली गति, मंत्री गजेन्द्र यादव ने किया निरीक्षण, सद्गुरु कबीर सत्संग भवन में ₹15 लाख की लागत से पेवर ब्लॉक का कार्य पूर्ण

पोटियाकला में विकास कार्यों को मिली गति, मंत्री गजेन्द्र यादव ने किया…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। पोटियाकला वार्ड में क्षेत्रवासियों की सुविधाओं और सार्वजनिक स्थलों के व्यवस्थित…
सेवा संकल्प अभियान के तहत रिसाली एवं मरोदा-पुरैना मंडल की बैठक सम्पन्न

सेवा संकल्प अभियान के तहत रिसाली एवं मरोदा-पुरैना मंडल की बैठक सम्पन्न

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     भाजपा रिसाली मंडल (वार्ड 28, वी.आई.पी. नगर सामुदायिक भवन) एवं मरोदा-पुरैना मंडल…
छत्तीसगढ़ी सरयूपारीण ब्राम्हण महिला समाज के तीज मिलन में बिखरी खुशियां, सावन के झूले और तीज क्वीन प्रतियोगिता ने बढ़ाया उत्साह, दीप्ति दुबे बनी तीज क्वीन

छत्तीसगढ़ी सरयूपारीण ब्राम्हण महिला समाज के तीज मिलन में बिखरी खुशियां, सावन…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग । छत्तीसगढ़ी सरयूपारीण ब्राम्हण महिला समाज के तीज मिलन उत्सव में महिलाओं…