• June 27, 2026

श्याम नगर रिसाली में हनुमान महाराज की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न, विधायक ललित चंद्राकर ने किया अभिषेक एवं पूजा-अर्चना

श्याम नगर रिसाली में हनुमान महाराज की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न, विधायक ललित चंद्राकर ने किया अभिषेक एवं पूजा-अर्चना

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

 

रिसाली स्थित श्याम नगर में गत दिवस_श्री हनुमान जी महाराज_ की पावन प्रतिमा का प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव अत्यंत श्रद्धा, भक्ति एवं हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस पावन अवसर पर दुर्ग ग्रामीण विधायक *श्री ललित चंद्राकर जी* मुख्य रूप से शामिल हुए एवं _वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधि-विधान से अभिषेक कर पूजा-अर्चना की_ तथा संकटमोचन श्री हनुमान जी का आशीर्वाद प्राप्त किया।

प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में आचार्यों द्वारा वैदिक रीति से पूजन, हवन एवं अभिषेक कराया गया। विधायक श्री चंद्राकर ने प्रभु श्री हनुमान जी के चरणों में शीश नवाकर समस्त प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं मंगलमय जीवन की प्रार्थना की।

*अपने संबोधन में विधायक श्री ललित चंद्राकर ने कहा:*
_”संकटमोचन श्री हनुमान जी बल, बुद्धि और भक्ति के प्रतीक हैं। प्रभु हनुमान जी की कृपा से समाज में सद्भाव, सेवा और धर्म के प्रति आस्था निरंतर सुदृढ़ होती रहे, यही कामना है। आज के इस पावन प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव से पूरे रिसाली क्षेत्र में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। बजरंगबली का आशीर्वाद हम सभी पर बना रहे और दुर्ग ग्रामीण निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर रहे।”_

उन्होंने कहा कि _मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम के परम भक्त हनुमान जी_ का आशीर्वाद लेकर वे जनसेवा के कार्यों को और अधिक गति देंगे। श्री चंद्राकर ने आयोजन समिति एवं श्याम नगर के सभी श्रद्धालुओं को इस भव्य आयोजन के लिए बधाई दी।

*इस पावन अवसर पर ये प्रमुख रूप से उपस्थित रहे:*
मरोदा पुरैना मंडल अध्यक्ष श्री राजू जंघेल, रिसाली मंडल अध्यक्ष श्री अनुपम साहू, पार्षद श्री मनीष यादव, श्री मनोज साहू, श्री लिलेश साहू, श्री लाला जी, श्री दीपक जी एवं श्री श्याम जी तथा श्याम नगर, रिसाली के सैकड़ों श्रद्धालु एवं मातृशक्ति उपस्थित रही।
प्राण प्रतिष्ठा के पश्चात भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।


Related News

हमर लैब बंद कर निजी कंपनी को लाभ पहुंचाने का षड्यंत्र, सरकारी अस्पतालों की जांच व्यवस्था बदहाल – धीरज बाकलीवाल

हमर लैब बंद कर निजी कंपनी को लाभ पहुंचाने का षड्यंत्र, सरकारी…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग शहर के अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल ने प्रदेश…
दुर्ग के 100 वर्ष पुराने डीईओ कार्यालय भवन का होगा नवनिर्माण, मंत्री गजेन्द्र यादव की पहल

दुर्ग के 100 वर्ष पुराने डीईओ कार्यालय भवन का होगा नवनिर्माण, मंत्री…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। दुर्ग जिला मुख्यालय स्थित 1904 में बने 100 वर्ष से अधिक…
सहकारिता सप्ताह में सहकारिता को मजबूत बनाने और कृषकों को लाभ पहुंचाने होगा फोकस

सहकारिता सप्ताह में सहकारिता को मजबूत बनाने और कृषकों को लाभ पहुंचाने…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग । केन्द्रीय सहकारिता मंत्रालय के 5 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य…