• June 28, 2026

बूथ चलो अभियान के तहत वार्ड 03 व 04 की संयुक्त बैठक सम्पन्न

बूथ चलो अभियान के तहत वार्ड 03 व 04 की संयुक्त बैठक सम्पन्न

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

दुर्ग। पश्चिम ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा संगठन सुदृढ़ीकरण हेतु चलाए जा रहे _संगठन सुदृढ़ीकरण अभियान “बुथ चलो अभियान”_ के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 03 मठपारा (दक्षिण) एवं वार्ड क्रमांक 04 मठपारा (उत्तर) की संयुक्त बैठक आज मां परमेश्वरी भवन, गया नगर में उत्साहपूर्वक सम्पन्न हुई। बैठक में शहर कांग्रेस कमेटी के प्रभारी महामंत्री *रायसिंह ढिकोला *, पश्चिम ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के प्रभारी पोषण साहू , शहर कांग्रेस कमेटी के महामंत्री दुष्यंत देवांगन * तथा पश्चिम ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष *आनंद कपूर ताम्रकार * विशेष रूप से उपस्थित रहे।*
अतिथियों ने बुथ अध्यक्षों, वार्ड अध्यक्षों एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि _”कांग्रेस की विचारधारा और जनसेवा के संकल्प को अब गली-गली, घर-घर तक पहुंचाना है”_। उन्होंने जोर देकर कहा कि बुथ को मजबूत किए बिना कोई भी चुनाव नहीं जीता जा सकता।

नेताओं ने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि प्रत्येक कार्यकर्ता अपने-अपने बुथ का सिपाही बनकर मतदाता सूची का सत्यापन, नए वोटर जोड़ने, घर-घर जनसंपर्क और कांग्रेस की रीति-नीति को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लें।*
बैठक में वार्ड 03 के अध्यक्ष *मदन चौहान जी*, वार्ड 04 की अध्यक्ष *श्रीमती प्रेमी ठाकुर जी* सहित बुथ अध्यक्षगण *अमन यादव, दिलेन्द्र सारथी, श्रीमती कविता विश्वकर्मा, श्रीमती सीमा सोनी, श्रीमती लक्ष्मी सिंहा, श्रीमती भूमिका देशमुख, श्रीमती अंकित राजपूत, पार्वती निषाद, मीना ठाकुर, कामिनी चंद्राकर, श्वेता गुप्ता, बृजमोहन तिवारी, प्रीतम देशमुख, मनीष सोनवानी, राज महोबिया, राजा राजपूत, तिलक सिंह राजपूत, हिमांशु शर्मा* एवं बड़ी संख्या में बुथ व वार्ड के समर्पित कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने _”बुथ चलो अभियान”_ को ऐतिहासिक सफलता दिलाकर कांग्रेस को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का कुशल संचालन शहर कांग्रेस के ओजस्वी वक्ता *भाई अनीस रजा द्वारा किया गया।


Related News

पोटियाकला में विकास कार्यों को मिली गति, मंत्री गजेन्द्र यादव ने किया निरीक्षण, सद्गुरु कबीर सत्संग भवन में ₹15 लाख की लागत से पेवर ब्लॉक का कार्य पूर्ण

पोटियाकला में विकास कार्यों को मिली गति, मंत्री गजेन्द्र यादव ने किया…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। पोटियाकला वार्ड में क्षेत्रवासियों की सुविधाओं और सार्वजनिक स्थलों के व्यवस्थित…
सेवा संकल्प अभियान के तहत रिसाली एवं मरोदा-पुरैना मंडल की बैठक सम्पन्न

सेवा संकल्प अभियान के तहत रिसाली एवं मरोदा-पुरैना मंडल की बैठक सम्पन्न

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     भाजपा रिसाली मंडल (वार्ड 28, वी.आई.पी. नगर सामुदायिक भवन) एवं मरोदा-पुरैना मंडल…
छत्तीसगढ़ी सरयूपारीण ब्राम्हण महिला समाज के तीज मिलन में बिखरी खुशियां, सावन के झूले और तीज क्वीन प्रतियोगिता ने बढ़ाया उत्साह, दीप्ति दुबे बनी तीज क्वीन

छत्तीसगढ़ी सरयूपारीण ब्राम्हण महिला समाज के तीज मिलन में बिखरी खुशियां, सावन…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग । छत्तीसगढ़ी सरयूपारीण ब्राम्हण महिला समाज के तीज मिलन उत्सव में महिलाओं…