- June 29, 2026
हर्षवर्धन तिवारी प्रदेश किसान मोर्चा के संयोजक से बेमेतरा के विकास के बारे में की गई विशेष चर्चा

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज
हर्षवर्धन तिवारी प्रदेश किसान मोर्चा के संयोजक से बेमेतरा के विकास के बारे में की गई विशेष चर्चा, उन्होंने बताया वे भारतीय जनता पार्टी से 1998 से जुड़े हुए हैं, बेमेतरा में विकास एक ऑडिटोरियम , नालंदा परिसर, और महत्वपूर्ण बात यह की पानी की कमी को दूर करने अमोरा बैराज मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रयासों से स्वीकृत हो चुका है, एलएलबी कॉलेज ,नर्सिंग कॉलेज भी बनने को है, सड़कों की भी व्यवस्था बनाने के लिए समय-समय पर पेच वर्क का कार्य किया जा रहा है, 100 बेड का हॉस्पिटल , पढ़ारी घाट का पुल हो, ऐसे कार्य भारतीय जनता पार्टी के कार्यकाल में हुए हैं। खाद्य मंत्री दयाल दास के बारे में उन्होंने बताया कि जब से वे मंत्री बने हैं, उन्होंने नवागढ़ विकास के लिए बहुत से कार्य किए है, जिसमें कुंरा और दाढ़ी में एक एक कॉलेज का निर्माण, पेय जल के लिए नहर निर्माण, 100 बिस्तरों का हॉस्पिटल भी नवागढ़ में बनवाया जाएगा, मुंगेली से बेमेतरा फोर लेन सड़क का निर्माण, मुंगेली से नांदघाट रोड को भी फोरलेन किया जा रहा है, हर्षवर्धन तिवारी ने बतलाया कि नवागढ़ में जो विकास कार्य हुए हैं वह मंत्री दयाल दास बघेल की देन है, पहले तो नवागढ़ जाने के मार्ग खराब होने की वजह से कई घंटे लगते थे,चार बार के विधायक और वरिष्ठ नेता मंत्री दयाल दास बघेल ने नवागढ़ के लोगों के विकास के बहुत से कार्य किए हैं, उन्होंने बताया कि 1 जुलाई को खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल का जन्मदिन है, इस दिन गृह ग्राम कुंरा में उन्हें बधाई देने के लिए क्षेत्र के लोग जाते हैं, जहां वे क्षेत्र की जनता को सौगात भी देते हैं, कार्यकर्ताओं का सम्मान भी करते हैं। उन्होंने खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल को जन्मदिन के अवसर पर बहुत बधाई और शुभकामनाएं भी दी।
ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमार तिवारी 94255 64553, 626574 1003,




