• June 29, 2026

भिलाई राउंड टेबल 243 द्वारा नारधा, दुर्ग में 8 कक्षाओं एवं टॉयलेट ब्लॉक का निर्माण।

भिलाई राउंड टेबल 243 द्वारा नारधा, दुर्ग में 8 कक्षाओं एवं टॉयलेट ब्लॉक का निर्माण।

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

भिलाई राउंड टेबल 243 ने हाल ही में नारधा दुर्ग में स्थित शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला में 8 कक्षाओं का निर्माण कराया है। साथ ही साथ स्कूल में इस बार बालक और बालिकाओं के लिए शौचालय का प्रबंध भी राउंड टेबल द्वारा किया गया है।
इसके अलावा क्लब की तरफ से बच्चों के लिए स्कूल बैग्स का भी योगदान किया गया।

शाला का हस्तांतरण सभी क्लब के सदस्यों के बीच 28 जून को किया गया।

इन कक्षाओ के निर्माण से छात्रों को हो रही असुविधा से आराम मिलेगा और पढ़ने हेतु एक अनुकूल वातावरण भी बनेगा।

इससे पहले भी भिलाई राउंड टेबल द्वारा बिरेभात , कोडिया, समोदा, कोसा नगर , बापू नगर, भसीन तथा ननखट्टी, धौर, बोरी में स्कूली कक्षाओ का निर्माण कराया गया है। भिलाई राउंड टेबल पिछले 11सालों से निष्पक्ष इन कक्षाओ का निर्माण कर रहा है।

अभी तक कुल 50 कक्षाओ का निर्माण दुर्ग भिलाई की विभिन्न स्कूलों में कराया जा चुका है। इसके अलावा भिलाई राउंड टेबल द्वारा टॉयलेट ब्लॉक का निर्माण भी विभिन्न स्कूलों में कराया जा चुका है।

भिलाई राउंड टेबल स्कूली बच्चों से जुड़ी ज़रूरत की चीजो का भीw हमेशा से योगदान करता आया है। कभी खाना खाने के बर्तन, तो कभी बच्चों के जूते और मफलर तो कभी किसी स्कूल में वाटर फ़िल्टर विभिन्न कार्यो मैं हमेशा भिलाई राउंड टेबल का योगदान रहा है।

गौरतलब है कि भिलाई राउंड टेबल 243 में भिलाई – दुर्ग क्षेत्र के युवा उद्यमी, शिक्षाविद तथा समाजसेवी प्रमुख रूप से जुड़े हुए है। भिलाई राउंड टेबल द्वारा अब तक विभिन्न स्कूलों में 2.6 करोड़ की लागत से 50 क्लासरूम का निर्माण किया जा चुका है। भिलाई राउंड टेबल राउंड टेबल इंडिया का एक अभिन्न हिस्सा है।


Related News

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की समीक्षा बैठक सम्पन्न, लापरवाह निर्माण एजेंसियों पर होगी सख्त कार्रवाई

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की समीक्षा बैठक सम्पन्न, लापरवाह निर्माण एजेंसियों…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा । कलेक्टर एवं जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की अध्यक्ष प्रतिष्ठा ममगाईं…
SDM साजा की अध्यक्षता में ब्लॉक स्तरीय अंतर-विभागीय HPV टीकाकरण बैठक सम्पन्न

SDM साजा की अध्यक्षता में ब्लॉक स्तरीय अंतर-विभागीय HPV टीकाकरण बैठक सम्पन्न

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। बेटियों के उज्ज्वल और स्वस्थ भविष्य की दिशा में आज स्वास्थ्य विभाग…
41वें शिक्षक सम्मान समारोह की तैयारियां शुरू , विधायक दीपेश साहू ने बेसिक मैदान का किया निरीक्षण

41वें शिक्षक सम्मान समारोह की तैयारियां शुरू , विधायक दीपेश साहू ने…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। जिले में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले ऐतिहासिक शिक्षक सम्मान समारोह के 41वें…