• June 30, 2026

नैनो यूरिया से स्वस्थ मिट्टी और टिकाऊ खेती की ओर बढ़ रहे किसान

नैनो यूरिया से स्वस्थ मिट्टी और टिकाऊ खेती की ओर बढ़ रहे किसान

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

बेमेतरा। कृषि में आधुनिक तकनीकों को अपनाने की दिशा में जिले के किसान लगातार आगे बढ़ रहे हैं। इसी क्रम में ग्राम बावा गठोली के कृषक श्री संपद दास मानिकपुरी ने नैनो यूरिया का उपयोग कर खेती में सकारात्मक अनुभव साझा किए हैं।

श्री संपद दास मानिकपुरी ने बताया कि स्वस्थ मिट्टी, संतुलित पोषण और टिकाऊ कृषि की दिशा में नैनो उर्वरक एक महत्वपूर्ण पहल साबित हो रहे हैं। नैनो यूरिया के उपयोग से पोषक तत्वों का बेहतर प्रबंधन संभव हो रहा है, जिससे फसल को आवश्यक पोषण समय पर प्राप्त होता है। साथ ही यह मिट्टी की जैविक सक्रियता को बनाए रखने तथा पर्यावरणीय प्रभाव को कम करने में भी सहायक है।

उन्होंने कहा कि कृषि विभाग के मार्गदर्शन में नैनो यूरिया का उपयोग करने से आधुनिक एवं वैज्ञानिक खेती को बढ़ावा मिला है। यह तकनीक किसानों के लिए एक उपयोगी विकल्प बनकर उभर रही है, जिससे खेती अधिक टिकाऊ और प्रभावी बन सकती है।

श्री मानिकपुरी ने जिले के अन्य किसानों से भी वैज्ञानिक सलाह के अनुरूप नैनो उर्वरकों का उपयोग करने की अपील करते हुए कहा कि आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाकर बेहतर उत्पादन के साथ-साथ मिट्टी की उर्वरता को भी लंबे समय तक सुरक्षित रखा जा सकता है। नैनो उर्वरक अपनाएं, स्वस्थ मिट्टी और हरित भविष्य की ओर कदम बढ़ाएं।

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमारतिवारी, 9425564553,6265741003,


Related News

कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर का नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से मुलाकात, राहुल गांधी ने संगठन को मजबूत बनाने का दिया मंत्र

कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर का नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से मुलाकात, राहुल…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। अभनपुर में आयोजित कांग्रेस जिलाध्यक्षों के 10 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान लोकसभा…
स्मार्ट मीटर लगने के बाद परपोड़ा में बेतहाशा बिजली बिल से लोगों को हो रही है परेशानियां

स्मार्ट मीटर लगने के बाद परपोड़ा में बेतहाशा बिजली बिल से लोगों…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज स्मार्ट मीटर लगने के बाद परपोड़ा में बेतहाशा बिजली बिल से लोगों को हो…
भिलाई राउंड टेबल 243 द्वारा नारधा, दुर्ग में 8 कक्षाओं एवं टॉयलेट ब्लॉक का निर्माण।

भिलाई राउंड टेबल 243 द्वारा नारधा, दुर्ग में 8 कक्षाओं एवं टॉयलेट…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   भिलाई राउंड टेबल 243 ने हाल ही में नारधा दुर्ग में स्थित शासकीय…