• June 30, 2026

10 दिवसीय संगठनात्मक प्रशिक्षण से लौटे दुर्ग कांग्रेस अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल

10 दिवसीय संगठनात्मक प्रशिक्षण से लौटे दुर्ग कांग्रेस अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

दुर्ग। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा अभनपुर में आयोजित 10 दिवसीय संगठनात्मक प्रशिक्षण शिविर का समापन हो गया। इस प्रशिक्षण शिविर में प्रदेशभर के जिला कांग्रेस अध्यक्षों के साथ दुर्ग शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल ने भी सहभागिता की। शिविर का उद्देश्य संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाना, कार्यकर्ताओं को जनसरोकारों से जोड़ना तथा कांग्रेस की संगठनात्मक कार्यशैली को और प्रभावी बनाना रहा।

प्रशिक्षण शिविर के प्रथम दिवस लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने जिला कांग्रेस अध्यक्षों से संवाद करते हुए संगठन की मजबूती, वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों, जनता के बीच कांग्रेस की भूमिका तथा आगामी रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने सभी जिलाध्यक्षों के सुझाव भी गंभीरता से सुने और संगठन को जनआधारित एवं सक्रिय बनाने पर विशेष जोर दिया।

राहुल गांधी ने प्रशिक्षण के दौरान इस बात पर विशेष बल दिया कि कांग्रेस का प्रत्येक पदाधिकारी जनता की आवाज बने, अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचे, उनकी समस्याओं को सुने और उनके समाधान के लिए संघर्ष करे। उन्होंने कहा कि संगठन का निर्माण केवल बैठकों से नहीं बल्कि जनसेवा, पारदर्शिता, अनुशासन, आपसी समन्वय और निरंतर संवाद से होता है।

शिविर के दौरान सभी जिलाध्यक्षों को अभनपुर विधानसभा के ग्राम लखना में आयोजित “श्रमदान एवं जनसंपर्क” कार्यक्रम में शामिल कराया गया। इस दौरान मनरेगा कार्यस्थल पर श्रमिकों के साथ लगभग दो घंटे तक श्रमदान कर उनके श्रम, संघर्ष और जीवन की वास्तविक परिस्थितियों को निकट से समझने का अवसर मिला। प्रशिक्षण का उद्देश्य नेताओं को सीधे समाज और श्रमिक वर्ग से जोड़ना था, जिससे संगठन जनता की समस्याओं को और बेहतर ढंग से समझ सके।

प्रशिक्षण के दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल ने राहुल गांधी एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव (संगठन) के.सी. वेणुगोपाल को दुर्ग शहर कांग्रेस द्वारा बूथ सशक्तिकरण अभियान, संगठन विस्तार, जनआंदोलनों, जनहित के मुद्दों पर किए गए संघर्ष तथा सामाजिक कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी। दुर्ग शहर कांग्रेस की सक्रिय कार्यशैली और लगातार चल रहे संगठनात्मक अभियानों की वरिष्ठ नेतृत्व ने सराहना की।

प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी सचिन पायलट ने भी धीरज बाकलीवाल द्वारा संगठन को मजबूत करने के लिए किए जा रहे प्रयासों की प्रशंसा करते हुए कहा कि मजबूत संगठन ही कांग्रेस की सबसे बड़ी ताकत है और जमीनी स्तर पर सक्रियता ही भविष्य की सफलता का आधार बनेगी।

प्रशिक्षण से लौटने के बाद धीरज बाकलीवाल ने कहा कि यह शिविर केवल संगठनात्मक प्रशिक्षण नहीं, बल्कि जनसेवा, अनुशासन और जनता से सीधे जुड़ने की नई सीख देने वाला अनुभव रहा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के मार्गदर्शन से प्राप्त सीख को दुर्ग शहर में पूरी प्रतिबद्धता के साथ लागू किया जाएगा तथा बूथ स्तर तक संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस का लक्ष्य केवल राजनीतिक गतिविधियों तक सीमित नहीं है, बल्कि जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर संघर्ष करना है। आने वाले समय में दुर्ग शहर कांग्रेस जनसंपर्क, संगठन विस्तार एवं जनहित के मुद्दों पर और अधिक सक्रियता के साथ कार्य करेगी।


Related News

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की समीक्षा बैठक सम्पन्न, लापरवाह निर्माण एजेंसियों पर होगी सख्त कार्रवाई

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की समीक्षा बैठक सम्पन्न, लापरवाह निर्माण एजेंसियों…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा । कलेक्टर एवं जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की अध्यक्ष प्रतिष्ठा ममगाईं…
SDM साजा की अध्यक्षता में ब्लॉक स्तरीय अंतर-विभागीय HPV टीकाकरण बैठक सम्पन्न

SDM साजा की अध्यक्षता में ब्लॉक स्तरीय अंतर-विभागीय HPV टीकाकरण बैठक सम्पन्न

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। बेटियों के उज्ज्वल और स्वस्थ भविष्य की दिशा में आज स्वास्थ्य विभाग…
41वें शिक्षक सम्मान समारोह की तैयारियां शुरू , विधायक दीपेश साहू ने बेसिक मैदान का किया निरीक्षण

41वें शिक्षक सम्मान समारोह की तैयारियां शुरू , विधायक दीपेश साहू ने…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। जिले में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले ऐतिहासिक शिक्षक सम्मान समारोह के 41वें…