• July 1, 2026

अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष-2025 की गतिविधियों को गति देने जिला सहकारी विकास समिति की बैठक संपन्न

अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष-2025 की गतिविधियों को गति देने जिला सहकारी विकास समिति की बैठक संपन्न

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

बेमेतरा। जिले में सहकारिता गतिविधियों को और अधिक सशक्त एवं जनभागीदारी आधारित बनाने के उद्देश्य से आज कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाईं की अध्यक्षता में जिला सहकारी विकास समिति (DCDC) की बैठक दिशा सभाकक्ष में आयोजित की गई। बैठक में अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष (IYC-2025) के अंतर्गत जिले में संचालित की जाने वाली विभिन्न गतिविधियों की विस्तृत समीक्षा करते हुए उनके प्रभावी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

बैठक में कलेक्टर ने कहा कि “एक पेड़ माँ के नाम”अभियान को सहकारिता आंदोलन से जोड़ते हुए अधिकाधिक जनभागीदारी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने निर्देशित किया कि जिले की सभी सहकारी संस्थाएं, समितियां एवं संबंधित विभाग अभियान के अंतर्गत व्यापक स्तर पर पौधरोपण करें तथा लगाए गए पौधों के संरक्षण एवं नियमित देखरेख को भी प्राथमिकता दें, ताकि पर्यावरण संरक्षण के साथ सामाजिक सहभागिता का संदेश भी सशक्त रूप से प्रसारित हो।

बैठक में अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष-2025 के अवसर पर राज्य स्तर से जारी वार्षिक गतिविधि कैलेंडर के अनुसार जिले में आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों की भी समीक्षा की गई। कलेक्टर ने सभी संबंधित विभागों को निर्धारित समय-सीमा में गतिविधियों का सफल आयोजन सुनिश्चित करने तथा अधिकाधिक किसानों, महिलाओं, युवाओं एवं ग्रामीणों की सहभागिता बढ़ाने के निर्देश दिए।

बैठक में जिले की अनाच्छादित एवं अल्पसेवित ग्राम पंचायतों में बहुआयामी मत्स्य सहकारी समितियों तथा बहुआयामी दुग्ध सहकारी समितियों के गठन एवं पंजीयन की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की गई। कलेक्टर ने अधिकारियों को ऐसे क्षेत्रों का सर्वेक्षण कर पात्र हितग्राहियों को सहकारिता से जोड़ने, नई समितियों के गठन की प्रक्रिया में तेजी लाने तथा शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के निर्देश दिए।

कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाईं ने कहा कि सहकारिता ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने का प्रभावी माध्यम है। सहकारी समितियों के माध्यम से किसानों, पशुपालकों एवं मत्स्य पालकों की आय में वृद्धि के साथ रोजगार के नए अवसर भी सृजित किए जा सकते हैं। उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए शासन की मंशा के अनुरूप सहकारिता आधारित विकास को गति देने पर जोर दिया।बैठक में समिति के अन्य एजेंडों पर भी विचार-विमर्श किया गया तथा अध्यक्ष की अनुमति से आवश्यक सुझावों एवं प्रस्तावों पर चर्चा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, अपर कलेक्टर, सभी अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व),जिला सहकारी केंद्रीय बैंक, सहकारिता विभाग, मत्स्य विभाग, पशुपालन विभाग सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमारतिवारी, 9425564553,6265741003,


Related News

जिला भाजपाध्यक्ष सुरेन्द्र कौशिक को जन्मदिन पर लगा बधाईयों का तांता

जिला भाजपाध्यक्ष सुरेन्द्र कौशिक को जन्मदिन पर लगा बधाईयों का तांता

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग । जिला भाजपा के अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक का जन्मदिन मंगलवार को…
बढ़े बिल, कटौती और अंधेरे पर आक्रोश, बिजली व्यवस्था सुधारने विभाग को दी सख्त हिदायत

बढ़े बिल, कटौती और अंधेरे पर आक्रोश, बिजली व्यवस्था सुधारने विभाग को…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। प्रदेश में लगातार बढ़ती बिजली दरों, अव्यवस्थित बिजली आपूर्ति और उपभोक्ताओं की…
विशेष लोक अदालत के माध्यम से माननीय उच्चतम न्यायालय के लंबित प्रकरणों का होगा समाधान

विशेष लोक अदालत के माध्यम से माननीय उच्चतम न्यायालय के लंबित प्रकरणों…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज माननीय उच्चतम न्यायालय, भारत द्वारा न्याय को जनसामान्य तक सुलभ, सरल एवं सहभागी स्वरूप…