• July 1, 2026

परपोड़ा की रहने वाली भूरी बाई मनरेगा की मजदूरी के लिए भटक रही, नहीं हो रही प्रशासन में सुनवाई

परपोड़ा की रहने वाली भूरी बाई मनरेगा की मजदूरी के लिए भटक रही, नहीं हो रही प्रशासन में सुनवाई

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

भूरी बाई महिला गांव परपोड़ा की निवासी मजदूर है, जिन्होंने सुशासन तिहार रेवे में भी अपना आवेदन किया,उसने बताया कि उसे मनरेगा मजदूरी की शेष धनराशि नहीं मिली , प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना और मातृत्व वंदन योजना का भी लाभ इन्हें नहीं मिल रहा, इन्होंने बतलाया कि उन्हें 90 दिन की मजदूरी का केवल 10,000 रुपए मिला है ,जिसमें कुल राशि 23,490 मिलना था, बाकी शेष राशि अभी तक नहीं मिली, इस महिला को मातृत्व वंदन योजना का लाभ भी कई बार आवेदन देने के बाद भी अभी तक नहीं मिला, इसी तरह एक व्यक्ति अंकालू जिनकी पत्नी का नाम रामबाई वार्ड नंबर 12 परपोड़ा के निवासी है, इन्होंने भी 4 वर्षों से बार बार आवेदन किया, प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के लिए आवेदन किया इनका भी आवास अभी तक आ नहीं रहा। दोनों लोगों से बात करने पर यह जानकारी मिली कि दोनों ही के परिवार के लोग आज ग्राम सभा में पहुंचकर सचिव को आवेदन दिए, उनका कहना यह था कि बार-बार आवेदन देने के बाद भी आवास योजना का लाभ नहीं मिल रहा। एक बात तो मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सरकार में जरूर है, कि काम तो हो रहा है,पर कैसा,जिनको लाभ मिला क्या वे सच में गरीब ,जरूरतमंद है,या ऐसे धनवानों को लाभ मिल रहा है जो पैसे वाले है,आखिरी व्यक्ति का मतलब क्या,लोगों को इसका लाभ भी मिल रहा है परंतु वे कौन है जिन्हें आज तक दर-दर भटकना पड़ रहा है, इससे यह बात तो समझ आती है कि प्रधानमंत्री आवास योजना में कहीं ना कहीं झोल है, क्योंकि एक-एक ग्राम पंचायत में आबादी के हिसाब से जितनी संख्या में लोगों को आवास मिला है उसके बाद भी आप स्वयं जानकारी ले सकते हैं कि कितने आवेदन प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के आज तक पेंडिंग पड़े हुए हैं। कुछ लोगों ने यहां तक शिकायत कर दी कि जिन लोगों को आवास योजना का लाभ दिया गया है उन्हीं के घर वालों को एक से अधिक बार आवास दिया गया है, क्या इसकी जांच नहीं की जानी चाहिए, सरकार की यह महत्वपूर्ण योजना कही सरकार के लिए घातक न बन जाए, क्योंकि जब तक अंतिम व्यक्ति जरूरतमंद आवेदक को इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा, आवेदनों की संख्या ऐसे ही बढ़ती रहेगी, सरल और सहज ग्रामीण इसी तरह से छले जाते रहेंगे।
गांव में एक दिन पूर्व मुनियादी के बाद 11 बजे शुरू होने वाली बैठक 12 बजे के बाद शुरू हुई,ग्राम पंचायत परपोड़ा में जनप्रतिनिधि एवं ग्राम वासियों के आरोप प्रत्यारोप के बावजूद ग्राम सभा शांतिपूर्ण रूप से संपन्न हुई, जिसमें गांव वासियों के प्रमुख मुद्दे निम्न बिंदुओं पर रहे, जिसकी जानकारी सरपंच फत्तेलाल साहू ने इस प्रकार से दी प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना, जॉब कार्ड, शौचालय निर्माण की स्वीकृति के लिए, मनरेगा की धनराशि और ग्राम पंचायत में हुए अतिक्रमण को हटाने के लिए थी, जिसमें उपस्थित ग्रामवासियों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया ,एकमत होकर हस्ताक्षर करके सचिव के माध्यम से अतिक्रमण में विभागीय आवश्यक कार्यवाही में सहयोग करने की स्वीकृत दी।

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमारतिवारी, 9425564553,6265741003,


Related News

जिला भाजपाध्यक्ष सुरेन्द्र कौशिक को जन्मदिन पर लगा बधाईयों का तांता

जिला भाजपाध्यक्ष सुरेन्द्र कौशिक को जन्मदिन पर लगा बधाईयों का तांता

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग । जिला भाजपा के अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक का जन्मदिन मंगलवार को…
बढ़े बिल, कटौती और अंधेरे पर आक्रोश, बिजली व्यवस्था सुधारने विभाग को दी सख्त हिदायत

बढ़े बिल, कटौती और अंधेरे पर आक्रोश, बिजली व्यवस्था सुधारने विभाग को…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। प्रदेश में लगातार बढ़ती बिजली दरों, अव्यवस्थित बिजली आपूर्ति और उपभोक्ताओं की…
विशेष लोक अदालत के माध्यम से माननीय उच्चतम न्यायालय के लंबित प्रकरणों का होगा समाधान

विशेष लोक अदालत के माध्यम से माननीय उच्चतम न्यायालय के लंबित प्रकरणों…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज माननीय उच्चतम न्यायालय, भारत द्वारा न्याय को जनसामान्य तक सुलभ, सरल एवं सहभागी स्वरूप…