• July 1, 2026

कोड़िया में 119 करोड़ 18 लाख की लागत राशि से नवनिर्मित शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल भवन का विधायक ललित चंद्राकर ने किया लोकार्पण

कोड़िया में 119 करोड़ 18 लाख की लागत राशि से नवनिर्मित शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल भवन का विधायक ललित चंद्राकर ने किया लोकार्पण

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

 

 

दुर्ग ग्रामीण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के सबको शिक्षा, अच्छी शिक्षा के संकल्प एवं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी के _“सुशासन एवं विकास”_ की नीति को साकार करते हुए दुर्ग ग्रामीण के विधायक एवं छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष (कैबिनेट मंत्री दर्जा) श्री ललित चंद्राकर जी ने आज ग्राम कोड़िया स्थित शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल परिसर में *119 लाख 18 हजार रुपये* की लागत से नवनिर्मित विद्यालय भवन का लोकार्पण कर ग्रामवासियों को समर्पित किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक श्री ललित चंद्राकर जी ने *माँ सरस्वती की विधिवत पूजा-अर्चना* कर किया। उन्होंने कहा, _“प्रधानमंत्री मोदी जी ने देश को विकसित भारत का लक्ष्य दिया है और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी छत्तीसगढ़ को शिक्षित छत्तीसगढ़ बनाने में लगे हैं। इसी कड़ी में यह नया स्कूल भवन हमारे बच्चों के लिए शिक्षा का मंदिर है। अब हमारे गांव के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा।”_

लोकार्पण के पश्चात *संकुल स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव* का आयोजन किया गया। विधायक श्री चंद्राकर जी ने नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं का *तिलक लगाकर, पेड़ा खिलाकर एवं फूल माला पहनाकर* आत्मीय स्वागत किया। उन्होंने कहा, _“बच्चे कच्ची मिट्टी के समान हैं। शिक्षा के माध्यम से आप जो बनना चाहते हो, जो मुकाम हासिल करना चाहते हो, वो सब बन सकते हो। इसलिए जीवन में ईमानदारी पूर्वक पढ़ाई करो। डबल इंजन की सरकार गांव-गांव तक विकास और शिक्षा की रोशनी पहुँचा रही है।”_नई शिक्षा नीति 2020 के तहत आपको जो सब्जेक्ट में रुचि है जो का काम करना है उस हिसाब से आप वह सब्जेक्ट लेकर पढ़ाई कर सकते हो और अपने मुकाम को हाशिल कर सकते हो
*आगे श्री चंद्राकर ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की गारंटी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी के सुशासन में छत्तीसगढ़ सरकार की हर जनकल्याणकारी योजना धरातल पर उतर रही है। महतारी वंदन योजना से माताओं-बहनों को हर महीने एक हजार रुपये मिल रहे हैं, कृषक उन्नति योजना में किसानों को धान का 3100 रुपये प्रति क्विंटल दाम और प्रति एकड़ 21 क्विंटल की खरीदी कर मोदी की गारंटी को पूरा किया गया है। तेंदूपत्ता संग्राहकों को 5500 रुपये प्रति मानक बोरा, 18 लाख प्रधानमंत्री आवास की स्वीकृति और भूमिहीन कृषि मजदूरों को 10 हजार रुपये वार्षिक सहायता देकर सरकार ने वादा निभाया है। डबल इंजन की सरकार गांव-गांव तक विकास और शिक्षा की रोशनी पहुँचा रही है। आपके गांव में निरंतर विकास कार्य हो रहे हैं विकास के लिए पैसा की कोई कमी नहीं होगी ।

*इस अवसर पर प्रमुख रूप से उपस्थित रहे:*
जिला पंचायत सभापति श्रीमती श्रद्धा पुरेन्द्र साहू जी, सरपंच श्री खुमान निषाद जी, मंडल अध्यक्ष श्रीमती शीतला राजपूत जी, महामंत्री श्री चंदु देवांगन जी, श्री प्रवीण यदु जी, जनभागीदारी समिति अध्यक्ष श्री आनंद चंद्राकर जी, प्राचार्य श्रीमती नीलमणि उज्जवनी जी, बूथ अध्यक्ष श्री राधेलाल साहू जी, श्री उमेश साहू जी, करगाडीह सरपंच श्री करण सेन जी, श्री दिनेश दीपक जी, श्री इतवारी भारद्वाज जी, PWD अधिकारी SDO श्री एस. एस. साहू जी, प्राचार्य श्रीमती सुधा राय जी, पंचगण श्रीमती चम्पी निषाद, श्रीमती सरिता निषाद, श्रीमती मनीषा यादव, श्रीमती रेखा निषाद, श्रीमती सोहद्रा साहू, श्रीमती लीलेश्वरी पटेल, स्कूल के स्टॉपगण सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी एवं विद्यालय के छात्र-छात्राएं।


Related News

नीट पेपर लीक, शिक्षा व्यवस्था और बढ़ती बेरोजगारी पर कांग्रेस का हमला, देश के युवाओं के सपनों से खिलवाड़ बंद करे केंद्र सरकार

नीट पेपर लीक, शिक्षा व्यवस्था और बढ़ती बेरोजगारी पर कांग्रेस का हमला,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार तथा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल…
नकटी गांव में गरीबों के आशियाने उजाड़ने के विरोध में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं धारसिवा विधायक अनुज शर्मा का पुतला दहन, राज्यपाल के नाम सौंपा गया ज्ञापन

नकटी गांव में गरीबों के आशियाने उजाड़ने के विरोध में मुख्यमंत्री विष्णुदेव…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। रायपुर जिले के धरसीवा विकासखंड अंतर्गत ग्राम नकटी में अतिक्रमण हटाने के नाम…
दो साल के इंतजार के बाद दुर्ग नगर निगम को मिले 9 एल्डरमैन

दो साल के इंतजार के बाद दुर्ग नगर निगम को मिले 9…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग । नगरीय निकायों में लंबे समय से रिक्त पड़े एल्डरमैन (मनोनीत पार्षद)…