• July 6, 2026

बोरसी सांस्कृतिक भवन में जिला स्तरीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप का आयोजन, विधायक ललित चंद्राकर ने खिलाड़ियों का किया उत्साहवर्धन

बोरसी सांस्कृतिक भवन में जिला स्तरीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप का आयोजन, विधायक ललित चंद्राकर ने खिलाड़ियों का किया उत्साहवर्धन

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

 

बोरसी स्थित सांस्कृतिक भवन में *जिला ताइक्वांडो संघ, दुर्ग (छ.ग.)* के तत्वावधान में *जिला स्तरीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप* का भव्य आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर *दुर्ग ग्रामीण विधायक श्री ललित चंद्राकर जी* ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने अनुशासन, फुर्ती और खेल भावना का उत्कृष्ट प्रदर्शन कर उपस्थित जनसमूह की तालियां बटोरीं।

*विधायक श्री ललित चंद्राकर जी ने कहा -*
_“प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के ‘खेलो इंडिया’ और ‘फिट इंडिया’ अभियान को साकार करने के लिए छत्तीसगढ़ में खेलों को लगातार बढ़ावा दिया जा रहा है। ताइक्वांडो जैसे मार्शल आर्ट न केवल शारीरिक मजबूती देते हैं बल्कि अनुशासन, आत्मरक्षा और आत्मविश्वास भी सिखाते हैं। मुझे गर्व है कि हमारे जिले के युवा राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर छत्तीसगढ़ का नाम रोशन कर रहे हैं। सरकार और जिला प्रशासन खिलाड़ियों को हर संभव सुविधा उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। सभी प्रतिभागियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं।”

इस अवसर पर जिला ताइक्वांडो संघ के पदाधिकारी, प्रशिक्षक, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित रहे।


Related News

दुर्ग में सुपर-80 के चयनित विद्यार्थियों और पालकों से शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने किया संवाद

दुर्ग में सुपर-80 के चयनित विद्यार्थियों और पालकों से शिक्षा मंत्री गजेन्द्र…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। जिले के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं की…
रिसाली सेक्टर में स्व. पप्पू यादव जी की स्मृति में विशाल मटकी फोड़ एवं दही हांडी उत्सव का भव्य आयोजन

रिसाली सेक्टर में स्व. पप्पू यादव जी की स्मृति में विशाल मटकी…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   रिसाली सेक्टर में स्व. पप्पू यादव जी की स्मृति में आयोजित विशाल मटकी…
दिल्ली के PG हादसे में दुर्ग के युवराज सोनी की मौत, भूपेश बघेल और अरुण वोरा पहुंचे परिजनों से मिलने

दिल्ली के PG हादसे में दुर्ग के युवराज सोनी की मौत, भूपेश…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। दिल्ली के सत्य निकेतन क्षेत्र में हुए दर्दनाक PG हादसे में दुर्ग…