• July 6, 2026

कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजन की समस्याएं, 37 आवेदनों के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजन की समस्याएं, 37 आवेदनों के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

बेमेतरा। आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक समय पर पहुंचाने के उद्देश्य से आज सोमवार को जिला कलेक्टोरेट परिसर में साप्ताहिक जनदर्शन का आयोजन किया गया। कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाईं ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं एवं मांगें गंभीरतापूर्वक सुनीं।

जनदर्शन के दौरान प्राप्त प्रत्येक आवेदन पर कलेक्टर ने संवेदनशीलता के साथ संज्ञान लिया। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यकतानुसार दूरभाष पर चर्चा कर एवं उपस्थित अधिकारियों को मौके पर ही निर्देशित करते हुए प्रकरणों के शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कई मामलों में तत्काल आवश्यक कार्रवाई करते हुए आवेदकों को राहत प्रदान की गई।

आज आयोजित जनदर्शन में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 37 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें तात्कालिक महत्व के प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण किया गया, जबकि जांच एवं प्रक्रिया से जुड़े मामलों को समय-सीमा (टीएल) में दर्ज कर संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समयावधि में निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

जनदर्शन में निराश्रित एवं वृद्धावस्था पेंशन, दिव्यांग पेंशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, बैटरी चालित ट्रायसाइकिल, भूमि संबंधी प्रकरण, कटा हुआ रकबा जोड़ने, खाद गड्ढा हटाने, आम रास्ता खुलवाने सहित विभिन्न जनहित से जुड़े विषयों पर आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर ने सभी आवेदकों को आश्वस्त किया कि प्रत्येक प्रकरण का नियमानुसार परीक्षण कर यथाशीघ्र निराकरण सुनिश्चित किया जाएगा।

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमारतिवारी, 9425564553,6265741003,


Related News

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना के 100 वर्ष पूर्ण होने पर पथ संचलन

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना के 100 वर्ष पूर्ण होने पर पथ…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना के 100 वर्ष पूर्ण होने के ऐतिहासिक अवसर पर,…
खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे की स्थिति में है कांग्रेस, अमर्यादित बयानबाजी से देश का ध्यान भटकाने में जुटे खरगे : नितेश साहू

खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे की स्थिति में है कांग्रेस, अमर्यादित बयानबाजी से…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के…
भवनों को सीलन और जल रिसाव से बचाना टिकाऊ निर्माण की पहली शर्त

भवनों को सीलन और जल रिसाव से बचाना टिकाऊ निर्माण की पहली…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। भवनों की मजबूती, गुणवत्ता और दीर्घायु सुनिश्चित करने के लिए जल रिसाव…