• July 7, 2026

पंचायत सचिव पदस्थापना दिवस एवं सम्मान समारोह में रिटायर सचिवों का किया गया सम्मान

पंचायत सचिव पदस्थापना दिवस एवं सम्मान समारोह में रिटायर सचिवों का किया गया सम्मान

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

पंचायत सचिव हमारे लोकतंत्र की सबसे मजबूत कड़ी हैं। गांव के विकास, शासन की योजनाओं को धरातल पर उतारने और अंतिम पंक्ति तक विकास पहुंचने में आपका सबसे बड़ा योगदान है।

पंचायत सचिव साथी गांव और शासन के बीच की सबसे मजबूत कड़ी हैं। जन्म से लेकर मृत्यु तक की हर सरकारी योजना आप ही के माध्यम से आम जनता तक पहुंचती है। ग्राम पंचायत सचिव संगठन के तत्वावधान में 36 पोर्ट कोलिहापुरी में “पंचायत सचिव पदस्थापना दिवस एवं सम्मान समारोह” का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त हुए पंचायत सचिवों को स्मृति चिन्ह एवं शाल श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में दुर्ग लोकसभा सांसद माननीय विजय बघेल एवं दुर्ग ग्रामीण विधायक माननीय श्री ललित चंद्राकर जी* विशेष रूप से उपस्थित रहे। सांसद विजय बघेल ने अपने उद्बोधन में कहा कि “पंचायत सचिव हमारे लोकतंत्र की सबसे मजबूत कड़ी हैं। गांव के विकास, शासन की योजनाओं को धरातल पर उतारने और अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने में आप सभी की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। आपने अपने सेवाकाल में जो मेहनत और निष्ठा दिखाई है, वह पूरे समाज के लिए उदाहरण है। आज जिन साथियों को सम्मानित किया जा रहा है, उन्होंने अपना पूरा जीवन ग्रामीण विकास के लिए समर्पित किया है। मैं उन सभी रिटायर साथियों को नमन करता हूं और उनके स्वस्थ एवं सुखद भविष्य की कामना करता हूं। शासन हमेशा आपके साथ खड़ा है।”

*विधायक श्री ललित चंद्राकर जी* ने कहा कि “पंचायत सचिव साथी गांव और शासन के बीच की सबसे मजबूत कड़ी हैं। जन्म से लेकर मृत्यु तक की हर सरकारी योजना आप ही के माध्यम से आम जनता तक पहुंचती है। आप लोगों ने कोरोना काल में भी घर-घर जाकर सेवा की, टीकाकरण और राहत कार्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आज जो साथी सेवानिवृत्त हो रहे हैं, उनका अनुभव नई पीढ़ी के सचिवों के लिए प्रेरणा बनेगा। मैं संगठन से आग्रह करता हूं कि रिटायर साथियों का सम्मान हर साल किया जाए। आप सभी के स्वास्थ्य, दीर्घायु और खुशहाल जीवन की मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं।”

इस अवसर पर *प्रदेश अध्यक्ष उपेन्द्र पैकरा, जिला अध्यक्ष महेन्द्र साहू, संयोजक कमल वर्मा, सचिव राजेश चटर्जी, जिला सह-संयोजक विजय लहरे, उपसंचालक आकाश सोनी, पशु विभाग जिला अध्यक्ष सुरेश साहू, पाटन जनपद पंचायत C.E.O. महेन्द्र जांगड़े, धमधा C.E.O. किरण कौशिक, ऋचा शर्मा* सहित जिले भर के समस्त पंचायत सचिव उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों ने सचिवों के योगदान को सराहा और उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।


Related News

शिक्षा ही आधार- शासकीय हाई स्कूल बोरई में शाला प्रवेशोत्सव एवं 7 लाख के अतिरिक्त कक्ष का भूमिपूजन सम्पन्न

शिक्षा ही आधार- शासकीय हाई स्कूल बोरई में शाला प्रवेशोत्सव एवं 7…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग । शिक्षा के क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाते हुए…
वार्ड 50 और 53 में विकास कार्यों की सौगात, महापौर अलका बाघमार ने नागरिको के साथ किया भूमिपूजन

वार्ड 50 और 53 में विकास कार्यों की सौगात, महापौर अलका बाघमार…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत विकास कार्यों को गति देते हुए…
सफाई कर्मियों के सम्मान और सुरक्षा का संबल बनी नमस्ते किट, महापौर एवं आयुक्त ने किया निःशुल्क वितरण

सफाई कर्मियों के सम्मान और सुरक्षा का संबल बनी नमस्ते किट, महापौर…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। नगर निगम क्षेत्र में कार्यरत सफाई कर्मियों की सुरक्षा एवं सम्मान को…