- July 7, 2026
हरदास में आवाजाही मार्ग को किया बाधित, ग्रामीणों ने की शिकायत

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज
गांव हरदास विधानसभा क्षेत्र साजा, जिला बेमेतरा कि यह पूरी घटना जिसमें गांव के कुछ लोगों ने जानकारी दी की भीखम साहू नाम के व्यक्ति ने लगभग आधे किलोमीटर की जगह में 400 ट्रिप मिट्टी डालकर डंपर से आने-जाने के मार्ग को बाधित कर दिया है, जिसकी शिकायत गांव के लोगों ने जिला कलेक्टर से की जनदर्शन में, उन्होंने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में भी इसकी शिकायत दर्ज की है, गांव वालों का कहना यह है कि इस तरह से रोड बाधित करना अनुचित है नियम के विरुद्ध है, इस मिट्टी को हटाकर आवागमन के लिए पुनः चालू करवाया जाए, उन्होंने हरदास गांव के पटवारी अनिल क्षत्रिय पर आरोप लगाया कि उन्होंने सरकारी जगह को लगानी खेत की जगह बताया है, गांव वालों ने यह भी कहा कि नाला के जगह को रोक कर खेत बनाया गया है और खेत के बगल में आधा किलोमीटर तक मिट्टी डालकर पानी को रोक कर डाइवर्ट किया गया है, जिससे नहर का पानी दूसरे किसानों के खेत से होता हुआ बह रहा है इसकी वजह से 2 साल से उन्हें फसल ना ले पाने के कारण बहुत नुकसान हो रहा है, किसानों ने न्याय की उम्मीद से जिला प्रशासन का दरवाजा खटखटाया है ,अब देखना यह होगा कि शासन और प्रशासन इस विषय में क्या रुख अपनाते हैं।
पटवारी,हल्का नंबर 15 के अनिल सिंह से विशेष चर्चा की गई, उन्होंने जानकारी दी की वह ग्राम पंचायत हरदास एवं ग्राम पंचायत धीवरी दोनों स्थानों के लिए है, उन्होंने बतलाया कि हरदास गांव में 400 ट्रीप मट्टी पाटकर रोड को बाधित करने की बात उनके जानकारी में है सही है, उन्होंने यह भी बताया कि आवेदक और अनावेदक उसी गांव के निवासी हैं, आवेदक गिरधारी निषाद और अनावेदक भीखम साहू के बीच का यह मामला है जिसमें भीखम साहू ने मेढ़ की जगह पर मिट्टी पाठ कर रास्ते को बंद किया है, पटवारी अनिल ने जानकारी दी की 380 खसरा नंबर की शासकीय भूमि पर इस जगह पर गिरधारी निषाद ने पक्का मकान बनाया है, जबकि भीखम साहू की जगह लगानी है और पूर्व में भी इसकी जांच खनिज विभाग के अधिकारी और थानखमरिया के तहसीलदार ने की थी, जो कि मामला राजस्व न्यायालय में लंबित है,
ग्राम हरदास में कुल लगानी जगह 294.27 हेक्टेयर और 37.93 हेक्टेयर जगह शासकीय भूमि, और कुल योग 332.20 हेक्टर कुल क्षेत्रफल, क्योंकि सभी गांव में लगभग भूमि,जगह ,जमीन की ही खींचातानी मची है, जहां गाय के लिए चारागाह की भी व्यवस्था नहीं हो पा रही, अतिक्रमण की जगह को भी सरपंच मुक्त कराने में समर्थ होने के बावजूद भी हटा नहीं पा रहे हैं, कारण चाहे जो भी हो, पूरा ठीकरा फोड़ दिया जाता है, राजस्व विभाग कार्यवाही नहीं कर रहा, आखिर बरसात के समय किस प्रकार नापजोख की जाए यह भी एक बड़ा प्रश्न है, अधिकारियों पर न जाने किसका दबाव है, सरपंच क्यों कार्यवाही नहीं कर पा रहे, या वे कौन लोग हैं जो अपने स्वार्थ पूर्ति के लिए इस गंभीर मुद्दे मामले को वोट बैंक की राजनीति का जरिया बना लिए हैं, सारी लड़ाई जर, जोरू और जमीन पर ही आकर क्यों खत्म होती है, बात चाहे जो भी हो अतिक्रमण नहीं हो ,किसी का हक मारना दूसरे की संपत्ति को कब्जा करना वैधानिक, न्याय सम्मत नहीं है।
ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमारतिवारी, 9425564553,6265741003,




