• July 8, 2026

वार्ड 50 और 53 में विकास कार्यों की सौगात, महापौर अलका बाघमार ने नागरिको के साथ किया भूमिपूजन

वार्ड 50 और 53 में विकास कार्यों की सौगात, महापौर अलका बाघमार ने नागरिको के साथ किया भूमिपूजन

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

दुर्ग। नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत विकास कार्यों को गति देते हुए महापौर अलका बाघमार ने बुधवार को वार्ड क्रमांक 50 एवं 53 में विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर लोक कर्म प्रभारी देव नारायण चन्द्राकर,वार्ड 50 पार्षद रेखा बंजारे, वार्ड 53 पार्षद सविता साहू, रंजीता पाटिल,सहायक अभियंता हरिशंकर साहू, ज्ञानदास बंजारे,अमितेश मिश्रा सहित बड़ी संख्या में वार्ड के नागरिक उपस्थित रहे।

महापौर अलका बाघमार द्वारा वार्ड क्रमांक 50 बोरसी भाठा-पूर्व क्षेत्र में एलआईजी 154 से 142 एवं 192 से 199 तथा बंशी विहार गली नंबर-1 में डी. बरवा के घर से चौरसिया घर तक आरसीसी नाली एवं पुलिया निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया। उक्त निर्माण कार्य की लागत राशि 12.50 लाख रुपये है।

इसी क्रम में वार्ड क्रमांक 53 मिनाक्षी नगर स्थित शिव मंदिर के सामने महापौर निधि से स्वीकृत 5 लाख रुपये की लागत से बनने वाले मंच निर्माण कार्य का भी भूमिपूजन किया गया।भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान वार्डवासियों ने क्षेत्र में विकास कार्यों की स्वीकृति एवं शुरुआत के लिए महापौर अलका बाघमार का आभार व्यक्त किया।

महापौर ने नागरिकों से सीधे संवाद करते हुए उनकी समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए जल्द निराकरण का आश्वासन दिया।
महापौर अलका बाघमार ने कहा कि नगर निगम क्षेत्र के प्रत्येक वार्ड में मूलभूत सुविधाओं का विस्तार हमारी प्राथमिकता है। सड़क, नाली, पुलिया सहित आवश्यक विकास कार्यों को चरणबद्ध तरीके से पूरा किया जा रहा है, ताकि नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।


Related News

शिक्षा ही आधार- शासकीय हाई स्कूल बोरई में शाला प्रवेशोत्सव एवं 7 लाख के अतिरिक्त कक्ष का भूमिपूजन सम्पन्न

शिक्षा ही आधार- शासकीय हाई स्कूल बोरई में शाला प्रवेशोत्सव एवं 7…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग । शिक्षा के क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाते हुए…
सफाई कर्मियों के सम्मान और सुरक्षा का संबल बनी नमस्ते किट, महापौर एवं आयुक्त ने किया निःशुल्क वितरण

सफाई कर्मियों के सम्मान और सुरक्षा का संबल बनी नमस्ते किट, महापौर…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। नगर निगम क्षेत्र में कार्यरत सफाई कर्मियों की सुरक्षा एवं सम्मान को…
जल जीवन मिशन के कार्यों में गुणवत्ता एवं समय-सीमा से कोई समझौता नहीं, हर घर तक सुरक्षित पेयजल पहुंचाना सर्वोच्च प्राथमिकता : कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं

जल जीवन मिशन के कार्यों में गुणवत्ता एवं समय-सीमा से कोई समझौता…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। कलेक्टर एवं जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की अध्यक्ष प्रतिष्ठा ममगाईं की…