• July 9, 2026

खनिज न्यास निधि से प्राथमिक शाला में अतिरिक्त कक्ष निर्माण को मिली 16.27 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति

खनिज न्यास निधि से प्राथमिक शाला में अतिरिक्त कक्ष निर्माण को मिली 16.27 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

 

बेमेतरा। जिले में शैक्षणिक अधोसंरचना को सुदृढ़ बनाने एवं विद्यार्थियों को बेहतर अध्ययन सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में जिला प्रशासन लगातार कार्य कर रहा है। इसी क्रम में कलेक्टर एवं जिला खनिज न्यास संस्थान (डीएमएफ) की प्रबंधकारिणी समिति की अध्यक्ष सुश्री प्रतिष्ठा ममगाईं ने विकासखंड नवागढ़ अंतर्गत ग्राम पंचायत मनोधरपुर (मेहना) स्थित प्राथमिक शाला में अतिरिक्त कक्ष निर्माण के लिए *16 लाख 27 हजार रुपये* की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है।

यह निर्माण कार्य जिला खनिज न्यास संस्थान (डीएमएफ) निधि से कराया जाएगा। अतिरिक्त कक्ष बनने से विद्यालय में विद्यार्थियों के लिए पर्याप्त एवं सुविधाजनक अध्ययन कक्ष उपलब्ध होंगे, जिससे शिक्षण व्यवस्था और अधिक व्यवस्थित एवं प्रभावी बन सकेगी। साथ ही बढ़ती छात्र संख्या के अनुरूप आवश्यक अधोसंरचना विकसित होने से बच्चों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिलेगा।

कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाईं ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया है कि स्वीकृत कार्य को निर्धारित मानकों एवं गुणवत्ता के अनुरूप समय-सीमा में पूर्ण कराया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा तथा कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाएगी।

जिला प्रशासन का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यालयों में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार कर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए अनुकूल वातावरण तैयार करना है। इस स्वीकृति से क्षेत्र के विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों में उत्साह का माहौल है। शिक्षा विभाग द्वारा निर्माण कार्य की आवश्यक औपचारिकताएं शीघ्र पूर्ण कर कार्य प्रारंभ कराया जाएगा।

 

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमारतिवारी, 9425564553,6265741003,


Related News

शाला प्रवेश उत्सव और न्योताभोज कार्यक्रम में शामिल हुए मंत्री अरुण साव और दयालदास बघेल

शाला प्रवेश उत्सव और न्योताभोज कार्यक्रम में शामिल हुए मंत्री अरुण साव…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज स्कूल शिक्षा विभाग बेमेतरा द्वारा आयोजित शाला प्रवेश उत्सव और न्योताभोज कार्यक्रम आयोजित, बेरला…
नगर पंचायत भींभौरी क्षेत्र को नवीन महाविद्यालय और किसान सामुदायिक भवन मिलेगा, विकास कार्यों का भूमि पूजन

नगर पंचायत भींभौरी क्षेत्र को नवीन महाविद्यालय और किसान सामुदायिक भवन मिलेगा,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज नगर पंचायत भींभौरी क्षेत्र को नवीन महाविद्यालय और किसान सामुदायिक भवन मिलेगा, विकास कार्यों…
ईडी की कार्यवाही के विरोध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जलाया पुतला, भाजपा की दमनकारी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन

ईडी की कार्यवाही के विरोध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णुदेव…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार आज जिला कांग्रेस कमेटी, दुर्ग (ग्रामीण) के…