• July 9, 2026

दुर्ग के हमारा पेट्रोल पंप में पेट्रोल में पानी की मिलावट का खुलासा, खाद्य नियंत्रक ने जांच के दिए आदेश

दुर्ग के हमारा पेट्रोल पंप में पेट्रोल में पानी की मिलावट का खुलासा, खाद्य नियंत्रक ने जांच के दिए आदेश

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

दुर्ग| दुर्ग पुराना बस स्टैंड स्थित हमारा पेट्रोल पंप से बेचे जा रहे पेट्रोल में पानी की मिलावट का गंभीर मामला सामने आया है।

पश्चिम ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दुर्ग के अध्यक्ष आनंद कपूर ताम्रकार ने दिनांक 08/07/2026 को उक्त पंप से पेट्रोल डलवाया। पेट्रोल डलवाने के बाद वाहन में समस्या आने पर जांच की गई तो पेट्रोल में पानी की मिलावट पाई गई। इसका वीडियो साक्ष्य भी उपलब्ध है।

श्री ताम्रकार ने इस संबंध में माननीय जिलाधीश महोदय एवं खाद्य नियंत्रक महोदय, दुर्ग को लिखित शिकायत सौंपी।

इस मामले को गंभीरता से लेते हुए *खाद्य नियंत्रक अधिकारी श्री अनुराग सिंह भादोरिया ने तत्काल पेट्रोल का सैंपल लेकर उसे *नाप-तोल शाखा* को जांच हेतु भेजने एवं उचित वैधानिक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

श्री ताम्रकार ने कहा कि इस प्रकार की मिलावट से आम जनता को आर्थिक नुकसान हो रहा है और वाहनों को क्षति पहुंच रही है। यह उपभोक्ताओं के साथ सरासर धोखाधड़ी है। प्रशासन से मांग की है कि दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए ताकि आम जनता को इस मिलावट से बचाया जा सके।पश्चिम ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के प्रभारी पोषण साहू जी पश्चिम ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आनंद कपूर ताम्रकार जी शहर महामंत्री दुष्यंत देवांगन जी ,विधि कांग्रेस के जिला अध्यक्ष प्रीतम देशमुख जी, कार्यलय प्रभारी सुनीत घोष जी ,पूर्व पार्षद विजेंद्र भारद्वाज, अनीस रजा, मनीष सोनवानी ,खेलकूद विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष अंसार अहमद जी, शिव वैष्णव जी ,वरिष्ठ अधिवक्ता डाहरिया जी हिमांशु शर्मा कांग्रेस के कार्यकर्ता गण अपस्थित थे।


Related News

शाला प्रवेश उत्सव और न्योताभोज कार्यक्रम में शामिल हुए मंत्री अरुण साव और दयालदास बघेल

शाला प्रवेश उत्सव और न्योताभोज कार्यक्रम में शामिल हुए मंत्री अरुण साव…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज स्कूल शिक्षा विभाग बेमेतरा द्वारा आयोजित शाला प्रवेश उत्सव और न्योताभोज कार्यक्रम आयोजित, बेरला…
नगर पंचायत भींभौरी क्षेत्र को नवीन महाविद्यालय और किसान सामुदायिक भवन मिलेगा, विकास कार्यों का भूमि पूजन

नगर पंचायत भींभौरी क्षेत्र को नवीन महाविद्यालय और किसान सामुदायिक भवन मिलेगा,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज नगर पंचायत भींभौरी क्षेत्र को नवीन महाविद्यालय और किसान सामुदायिक भवन मिलेगा, विकास कार्यों…
ईडी की कार्यवाही के विरोध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जलाया पुतला, भाजपा की दमनकारी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन

ईडी की कार्यवाही के विरोध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णुदेव…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार आज जिला कांग्रेस कमेटी, दुर्ग (ग्रामीण) के…