• July 10, 2026

विदेश से संचालित महादेव सट्टा ऐप के लिए सिर्फ और सिर्फ केंद्र एवं राज्य की भाजपा सरकार दोषी एवं जवाबदार : आर एन वर्मा

विदेश से संचालित महादेव सट्टा ऐप के लिए सिर्फ और सिर्फ केंद्र एवं राज्य की भाजपा सरकार दोषी एवं जवाबदार : आर एन वर्मा

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग शहर के पूर्व अध्यक्ष पूर्व महापौर आर एन वर्मा ने भाजपा प्रदेश प्रवक्ता विजय शंकर मिश्रा द्वारा सौरभ चंद्राकर की विदेश में तथा कथित गिरफ्तारी के बाद दिए गए बयान कि “सौरभ चंद्राकर की गिरफ्तारी से कांग्रेस का महा पाप का अंत ” पर पलटवार करते हुए कहा है एवम् भाजपा नेताओं से पूछा है जब केंद्र में 2014 से भाजपा की सरकार बैठ चुकी थी तब विदेश से कैसे एवम् किसके संरक्षण से निर्बाध गति से छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनने के बाद भी एवं देश की अन्य प्रदेशों में महादेव सट्टा ऐप चलता रहा है? आर एन वर्मा ने पूछा है अभी भी पूरे प्रदेश में जुआ सट्टा का खेल चल रहा है नशा एवम् अपराध गढ़ बन गया है क्या इसके लिए भी कांग्रेस जवाबदार है,?प्रदेश में कुशासन आतंक नशा एवं अपराध का साम्राज्य बन गया है। आर एन वर्मा ने आगे कहा है कि केंद्र की भाजपा सरकार अपनी कमी गुनाहों गलतियों एवं खामियों को छुपाने के लिए केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर कांग्रेस एवं कांग्रेसी नेताओ पर झूठा मुकदमा दायर कर फंसाया जा रहा है प्रदेश एवं देश की जनता अब महसूस करने लगी है कि प्रदेश एवं देश में कांग्रेस की सरकार में सुख शांति और अमन चैन थी । भाजपा सरकार की अति का अंत है करना प्रदेश एवं देश की जनता ने ठान लिया है।


Related News

दुर्ग में सुपर-80 के चयनित विद्यार्थियों और पालकों से शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने किया संवाद

दुर्ग में सुपर-80 के चयनित विद्यार्थियों और पालकों से शिक्षा मंत्री गजेन्द्र…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। जिले के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं की…
रिसाली सेक्टर में स्व. पप्पू यादव जी की स्मृति में विशाल मटकी फोड़ एवं दही हांडी उत्सव का भव्य आयोजन

रिसाली सेक्टर में स्व. पप्पू यादव जी की स्मृति में विशाल मटकी…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   रिसाली सेक्टर में स्व. पप्पू यादव जी की स्मृति में आयोजित विशाल मटकी…
दिल्ली के PG हादसे में दुर्ग के युवराज सोनी की मौत, भूपेश बघेल और अरुण वोरा पहुंचे परिजनों से मिलने

दिल्ली के PG हादसे में दुर्ग के युवराज सोनी की मौत, भूपेश…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। दिल्ली के सत्य निकेतन क्षेत्र में हुए दर्दनाक PG हादसे में दुर्ग…