• July 15, 2026

बेमेतरा के पूर्व विधायक अवधेश चंदेल के जन्मदिन पर समर्थकों का रेला, मुख्यमंत्री और स्पीकर ने भी दी बधाई

बेमेतरा के पूर्व विधायक अवधेश चंदेल के जन्मदिन पर समर्थकों का रेला, मुख्यमंत्री और स्पीकर ने भी दी बधाई

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

पूर्व विधायक बेमेतरा, सरगुजा संभाग प्रभारी ,प्रदेश के संयोजक ,अवधेश सिंह चंदेल का जन्मदिन आज कृषि उपज मंडी बेरला में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य रूप से मनाया गया,बेरला कृषि उपज मंडी में पहुंचते ही उनका आतिशबाजी और फूल माला के साथ तिलक लगाकर, स्वागत किया गया। आज के इस आयोजन में भारतीय जनता पार्टी जिला बेमेतरा से राजेंद्र शर्मा, भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष अजय साहू, उपाध्यक्ष अंजू बघेल, रजककार् बोर्ड के अध्यक्ष प्रहलाद रजक, प्रीतम चंदेल, सुनील सिंह राजपूत, बलराम पटेल, और आसपास के गांव से आए हुए सरपंच और जनप्रतिनिधिओ ने बड़ी संख्या पहुंच कर उन्हें दीर्घायु होने की कामना के साथ शुभ आशीष और बधाई दिए। इस कार्यक्रम में सांस्कृतिक कलाकारों ने गीत और नृत्य के द्वारा शमा बांध दिया। प्रदेश संयोजक एनजीओ प्रकोष्ठ दिनेश सिंह कार्य समिति सदस्य प्रदेश सहसंयोजक राकेश साहू, तरुण परगनिया, जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना योगेश तिवारी, संजीव तिवारी एवं बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमारतिवारी, 9425564553,6265741003,


Related News

आरोग्यम हास्पिटल के सामने करोड़ो की जमीन के फ र्जीवाड़े की एस.पी. से शिकायत, वास्तविक विक्रयफ ल का लेनदेन नही, मूल्यवान दस्तावेज से कराई गई रजिस्ट्री

आरोग्यम हास्पिटल के सामने करोड़ो की जमीन के फ र्जीवाड़े की एस.पी.…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज       दुर्ग। दुर्ग-राजनांदगांव बाईपास मार्ग पर आरोग्यम हास्पिटल के सामने करोड़ो की…
एमडी साइकियाट्री में डॉ. अंकिता झंवर ने हासिल किया गोल्ड मेडल

एमडी साइकियाट्री में डॉ. अंकिता झंवर ने हासिल किया गोल्ड मेडल

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग – दुर्ग निवासी बालकिशन झंवर महेश सेवा निधि ट्रस्ट छतीसगढ प्रदेश के…
करवा चौथ की तैयारी के दौरान फटा गैस सिलेंडर, बाल-बाल बचा परिवार; अरुण वोरा ने घर पहुंचकर जाना हालचाल

करवा चौथ की तैयारी के दौरान फटा गैस सिलेंडर, बाल-बाल बचा परिवार;…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। दुर्ग शहर के वार्ड क्रमांक 5 में करवा चौथ की तैयारी के…