• July 15, 2026

दुर्ग में 16 जुलाई को भव्य श्री जगन्नाथ रथयात्रा महोत्सव का आयोजन

दुर्ग में 16 जुलाई को भव्य श्री जगन्नाथ रथयात्रा महोत्सव का आयोजन

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

दुर्ग। इस्कॉन दुर्ग द्वारा 16 जुलाई को बैगा पारा स्थित अग्रवाल धर्मशाला में भव्य श्री जगन्नाथ रथयात्रा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर भगवान श्री जगन्नाथ, बलभद्र एवं सुभद्रा महारानी की विधिवत स्थापना के साथ नगर भ्रमण (रथयात्रा) निकाली जाएगी। धार्मिक आयोजन में भगवान को छप्पन (56) भोग अर्पित किया जाएगा। इसके साथ ही गौर आरती, नित्य सेवा, 108 दीपों से महाआरती, भव्य हरिनाम संकीर्तन एवं महाप्रसाद वितरण का आयोजन होगा। cren श्रद्धालुओं को भक्ति सिद्धार्थ स्वामी महाराज के श्रीमुख से आध्यात्मिक कथा श्रवण का भी सौभाग्य प्राप्त होगा। रथयात्रा के दौरान भगवान को दिव्य 56 भोग अर्पित किए जाएंगे। इसके बाद गौर आरती, 108 दीपों की महाआरती, भव्य हरिनाम संकीर्तन, महाप्रसाद वितरण तथा भक्ति सिद्धार्थ स्वामी महाराज के श्रीमुख से प्रेरणादायी आध्यात्मिक कथा का आयोजन होगा। पूरा वातावरण “हरे कृष्ण, हरे कृष्ण” महामंत्र के संकीर्तन से भक्तिमय हो उठेगा। इस्कॉन दुर्ग ने समस्त श्रद्धालुओं एवं नगरवासियों से इस दिव्य महोत्सव में सपरिवार शामिल होकर भगवान श्री जगन्नाथ महाप्रभु के दर्शन, रथयात्रा एवं महाप्रसाद का लाभ लेने का आग्रह किया है।
कार्यक्रम की जानकारी जी. अनंत श्याम प्रभु जी ने देते हुए बताया कि रथयात्रा महोत्सव की सभी तैयारियाँ पूर्ण कर ली गई हैं तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।


Related News

एसपी के निर्देश पर जमीन हड़पने के मामले की जांच शुरू शिकायतकर्ता का बयान दर्ज चाने दंपत्ति व मेश्राम की तलाश जारी

एसपी के निर्देश पर जमीन हड़पने के मामले की जांच शुरू शिकायतकर्ता…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। राजस्व निरीक्षक मंडल तहसील व जिला दुर्ग के अंतर्गत ग्राम सिकोला की तीन…
दुर्ग में सुपर-80 के चयनित विद्यार्थियों और पालकों से शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने किया संवाद

दुर्ग में सुपर-80 के चयनित विद्यार्थियों और पालकों से शिक्षा मंत्री गजेन्द्र…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। जिले के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं की…
रिसाली सेक्टर में स्व. पप्पू यादव जी की स्मृति में विशाल मटकी फोड़ एवं दही हांडी उत्सव का भव्य आयोजन

रिसाली सेक्टर में स्व. पप्पू यादव जी की स्मृति में विशाल मटकी…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   रिसाली सेक्टर में स्व. पप्पू यादव जी की स्मृति में आयोजित विशाल मटकी…