- July 17, 2026
दुर्ग ग्रामीण क्षेत्र के स्कूली बच्चों ने देखी छत्तीसगढ़ विधानसभा की कार्यवाही, विधायक ललित चंद्राकर ने कहा – लोकतंत्र की पाठशाला से सीखेंगे बच्चे

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज
रायपुर । दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के स्कूली विद्यार्थियों के लिए आज का दिन ऐतिहासिक रहा। विधायक ललित चंद्राकर के विशेष प्रयासों से क्षेत्र के तीन प्रमुख विद्यालयों के छात्र-छात्राएं आज छत्तीसगढ़ विधानसभा की दैनिक कार्यवाही देखने रायपुर पहुंचे।
विधानसभा दर्शक दीर्घा में उपस्थित होकर बच्चों ने सदन की कार्यवाही को करीब से देखा और लोकतंत्र की प्रक्रिया को समझा। इस अवसर पर स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय चंदखुरी, शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल कोडिया और शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल पऊवारा के विद्यार्थी शामिल हुए।
विधायक ललित चंद्राकर ने बच्चों से भेंट कर उनका उत्साह बढ़ाया। उन्होंने कहा कि विधानसभा लोकतंत्र का मंदिर है। यहां जनता की आवाज गूंजती है। आज आप सभी ने सदन की कार्यवाही देखकर यह सीखा होगा कि कैसे हमारे जनप्रतिनिधि जनता की समस्याओं और विकास के मुद्दों पर चर्चा करते हैं।
आगे उन्होंने कहा हमारा उद्देश्य है कि ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को भी शासन और प्रशासन की कार्यप्रणाली की प्रत्यक्ष जानकारी मिले। इससे उनमें नेतृत्व क्षमता और राष्ट्र निर्माण की भावना विकसित होगी। आगे भी क्षेत्र के अधिक से अधिक विद्यार्थियों को विधानसभा भ्रमण का अवसर दिलाया जाएगा। बच्चों ने विधानसभा की कार्यवाही देखकर खुशी जाहिर की और विधायक ललित चंद्राकर के प्रति आभार व्यक्त किया। शिक्षकों ने भी इस शैक्षणिक भ्रमण को बच्चों के लिए प्रेरणादायक बताया। इस अवसर पर दानेश्वरी सिन्हा व्याख्याता रेड क्रॉस प्रभारी सहयोगी व्याख्याता रीना पिलोदिया, व्याख्याता शीला बेलचंदन उपस्थित रहे।




