• July 17, 2026

जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग ग्रामीण का बैठक सम्पन्न, अमलेश्वरडीह निवासी उमेश साहू पार्टी से निष्काषित

जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग ग्रामीण का बैठक सम्पन्न, अमलेश्वरडीह निवासी उमेश साहू पार्टी से निष्काषित

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

दुर्ग। जिला कांग्रेस कमेटी, दुर्ग (ग्रामीण) की आवश्यक बैठक आज जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर की अध्यक्षता में राजीव (कांग्रेस) भवन, दुर्ग में सम्पन्न हुई। बैठक में जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, सभी ब्लॉक अध्यक्ष एवं मंडल अध्यक्ष बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
बैठक में संगठन सृजन अभियान की समीक्षा करते हुए आगामी कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई। संगठन को बूथ स्तर तक अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने, मंडल एवं सेक्टर स्तर पर नियमित बैठकें आयोजित करने, जनसंपर्क अभियान को गति देने तथा आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से संचालित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
बैठक में अयोध्या स्थित प्रभु श्रीराम मंदिर में चढ़ावा चोरी एवं कथित वित्तीय अनियमितताओं के मामले पर गंभीर चर्चा की गई। उपस्थित पदाधिकारियों ने कहा कि करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़े इस मामले में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित होना आवश्यक है। बैठक में भाजपा एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की चुप्पी की निंदा करते हुए प्रस्ताव पारित किया गया तथा मांग की गई कि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच कराई जाए, दोषियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए और श्रद्धालुओं के समक्ष समस्त वित्तीय तथ्यों को सार्वजनिक किया जाए ताकि जनमानस का विश्वास बना रहे।
बैठक में प्रदेशभर के किसानों को खाद एवं बीज की कमी से हो रही गंभीर परेशानियों पर भी विस्तृत चर्चा हुई। पदाधिकारियों ने कहा कि खरीफ सीजन के महत्वपूर्ण समय में किसानों को समय पर खाद और बीज उपलब्ध नहीं हो पा रहे हैं, जिससे खेती प्रभावित हो रही है और किसानों में भारी असंतोष है। सरकार की अव्यवस्थित वितरण व्यवस्था के कारण किसानों को समितियों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। बैठक में निर्णय लिया गया कि किसानों की समस्याओं को लेकर जिला एवं ब्लॉक स्तर पर आंदोलन, धरना-प्रदर्शन, ज्ञापन एवं जनजागरण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे तथा सरकार पर किसानों को पर्याप्त मात्रा में खाद एवं बीज उपलब्ध कराने का दबाव बनाया जाएगा।
बैठक में संगठनात्मक विषयों पर विचार-विमर्श के दौरान अमलेश्वर नगर पालिका के पूर्व उपाध्यक्ष उमेश कुमार साहू के विरुद्ध पार्टी विरोधी गतिविधियों से संबंधित प्राप्त शिकायतों एवं जांच प्रतिवेदन पर चर्चा की गई। उपस्थित पदाधिकारियों ने सर्वसम्मति से उन्हें पार्टी से निष्कासित किए जाने की अनुशंसा करने का निर्णय लिया, जिसके तहत प्रदेश कांग्रेस कमेटी को अनुमोदन हेतु पत्र प्रेषित किया गया।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी से अनुमोदन प्राप्त होने के उपरांत जिला कांग्रेस कमेटी, दुर्ग (ग्रामीण) के जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर द्वारा जारी आदेश के माध्यम से श्री उमेश कुमार साहू को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता एवं पार्टी के सभी पदों से तत्काल प्रभाव से छह वर्ष के लिए निष्कासित कर दिया गया।
जिलाध्यक्ष श्री राकेश ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में अनुशासन सर्वोपरि है तथा पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त किसी भी व्यक्ति के विरुद्ध संगठन के संविधान एवं नियमों के अनुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से संगठन की एकता, अनुशासन और जनहित के मुद्दों पर सक्रियता के साथ कार्य करने का आह्वान किया।
इस दौरान प्रभारी महामंत्री राजीव गुप्ता, कोषाध्यक्ष विक्रांत अग्रवाल, शिवकुमार वर्मा, महेंद्र वर्मा, राजेश ठाकुर, अशोक साहू, , तरूण बिजौरा, ओमकार वर्मा,प्रमोद सिंह राजपूत, कमलेश साहू, ओमकार निर्मलकर,जामवत गजपाल,राम सुर्यवंशी,जामवंत गजपाल,दुर्गा गजबे,नागमणी, घनश्याम बंछौर,गोपी निर्मलकर, पवन पटेल, राजेश मानिकपुरी, संतलाल बंजारे, संतोष बाफना , विरेन्द्र कुमार, निरंजन सिंह राजपूत,मनहरण यादव, मोहन साहू, पुरूषोत्तम तिवारी, धर्मेन्द्र साहू, शिवकुमार साहू,करीम खान, युवराज साहू, देवेन्द्र ठाकरे, कल्याण सिंह साहू, दिलेश्वर साहू, घनश्याम गजपाल, देवराज चतुर्वेदी,सोहन जोशी, पालेशर ठाकुर, लोचन यादव, श्यामाचरण मनहर, जयप्रकाश साहू, मोहित वाले,अभिनव बघेल, श्यामचरण मनहर प्रवीण, हिमांशु शर्मा, सुमित नारंग सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे ।


Related News

कलेक्टर के आकस्मिक निरीक्षण में एक शिक्षक निलंबित, कई शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस

कलेक्टर के आकस्मिक निरीक्षण में एक शिक्षक निलंबित, कई शिक्षकों को कारण…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाई एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती प्रेमलता पदमाकर…
श्रीराम मंदिर, अयोध्या में चढ़ावा चोरी एवं कथित वित्तीय अनियमितताओं के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन

श्रीराम मंदिर, अयोध्या में चढ़ावा चोरी एवं कथित वित्तीय अनियमितताओं के विरोध…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी, दुर्ग (ग्रामीण) एवं…
दुर्ग ग्रामीण क्षेत्र के स्कूली बच्चों ने देखी छत्तीसगढ़ विधानसभा की कार्यवाही, विधायक ललित चंद्राकर ने कहा – लोकतंत्र की पाठशाला से सीखेंगे बच्चे

दुर्ग ग्रामीण क्षेत्र के स्कूली बच्चों ने देखी छत्तीसगढ़ विधानसभा की कार्यवाही,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     रायपुर । दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के स्कूली विद्यार्थियों के लिए आज…