• July 19, 2026

वोरा परिवार के दुःख में सहभागी बने प्रदेश के शीर्ष राजनीतिक चेहरे

वोरा परिवार के दुःख में सहभागी बने प्रदेश के शीर्ष राजनीतिक चेहरे

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के पूर्व उपमुख्यमंत्री श्री टी. एस. सिंहदेव जी, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, पूर्व मंत्री श्री अमरजीत भगत , प्रदेश कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष अरुण ताम्रकार तथा प्रसिद्ध उद्योगपति एवं छत्तीसगढ़ क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष बलदेव सिंह भाटिया (पप्पू भाटिया) आज पदमनाभपुर स्थित वोरा निवास पहुंचे। उन्होंने देश के राजनीतिक पुरोधा, पूर्व मुख्यमंत्री, पूर्व राज्यपाल एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता मोतीलाल वोरा की धर्मपत्नी शांति देवी वोरा जी के निधन पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर सभी नेताओं एवं गणमान्यजनों ने शांति देवी वोरा जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए तथा उनके व्यक्तित्व, सादगी, ममता और सेवाभाव को स्मरण किया।

उन्होंने शांति देवी वोरा जी के सुपुत्र श्री अरविंद कुमार वोरा एवं पूर्व विधायक, दुर्ग शहर अरुण वोरा से भेंट कर इस अपूरणीय क्षति पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की तथा शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाते हुए ईश्वर से दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान तथा परिवार को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। श्रद्धेया  शांति देवी वोरा जी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं आमजन पहुंचे।


Related News

13 दिसंबर को बेमेतरा में साहू समाज का युवक-युवती परिचय सम्मेलन, पंजीयन शुरू, रंगीन परिचायिका पत्रिका का होगा प्रकाशन

13 दिसंबर को बेमेतरा में साहू समाज का युवक-युवती परिचय सम्मेलन, पंजीयन…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। साहू समाज के विवाह योग्य युवक-युवतियों के लिए 13 दिसंबर 2026 को…
धान खरीदी से लेकर कैशलेस इलाज तक, छत्तीसगढ़ सरकार के फैसले जनहित में ऐतिहासिक – विधायक ललित चंद्राकर

धान खरीदी से लेकर कैशलेस इलाज तक, छत्तीसगढ़ सरकार के फैसले जनहित…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में…
जिला अस्पताल दुर्ग में प्रसव के दौरान कथित लापरवाही का मामला, कलेक्टर से स्वतंत्र उच्चस्तरीय जांच एवं पीड़ित परिवार को राहत देने की मांग

जिला अस्पताल दुर्ग में प्रसव के दौरान कथित लापरवाही का मामला, कलेक्टर…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। जिला अस्पताल दुर्ग में श्रीमती भुनेश्वरी तारक के प्रसव के दौरान…