• July 19, 2026

चंद्रशेखर आज़ाद स्कूल की घटना ने पूरे समाज को झकझोर दिया, दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई : धीरज बाकलीवाल

चंद्रशेखर आज़ाद स्कूल की घटना ने पूरे समाज को झकझोर दिया, दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई : धीरज बाकलीवाल

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

दुर्ग। चंद्रशेखर आज़ाद स्कूल, पंचशील नगर के विद्यार्थियों के कथित रूप से नशीले पदार्थ के सेवन से प्रभावित होने की घटना को गंभीरता से लेते हुए जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग (शहर) के अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल के नेतृत्व में कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने विभिन्न अस्पतालों में पहुंचकर उपचाररत विद्यार्थियों एवं उनके परिजनों से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने विद्यार्थियों के स्वास्थ्य की जानकारी ली तथा उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

इस दौरान धीरज बाकलीवाल ने कहा कि विद्यालय बच्चों के भविष्य निर्माण का सबसे सुरक्षित और पवित्र स्थान होता है। यदि जांच में यह तथ्य सामने आता है कि विद्यार्थियों तक नशीले पदार्थ पहुंचे हैं, तो यह केवल एक घटना नहीं बल्कि पूरे शिक्षा तंत्र और समाज के लिए अत्यंत गंभीर चेतावनी है। ऐसे मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जा सकती।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में नशीले पदार्थों की बढ़ती उपलब्धता और उन पर प्रभावी नियंत्रण नहीं होने के कारण युवाओं एवं स्कूली विद्यार्थियों तक इसका दुष्प्रभाव पहुंचने की आशंका लगातार बढ़ रही है। यदि समय रहते कठोर कदम नहीं उठाए गए तो आने वाले समय में इसके गंभीर सामाजिक परिणाम सामने आ सकते हैं।

धीरज बाकलीवाल ने जिला प्रशासन से मांग की कि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष, उच्चस्तरीय एवं समयबद्ध जांच कराई जाए तथा जो भी व्यक्ति या गिरोह इस घटना में संलिप्त पाया जाए, उसके विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए। साथ ही जिलेभर में स्कूलों एवं शिक्षण संस्थानों के आसपास नशीले पदार्थों की बिक्री एवं तस्करी के विरुद्ध विशेष अभियान चलाकर ऐसे तत्वों पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

उन्होंने जिला कलेक्टर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक से आग्रह किया कि इस संवेदनशील मामले को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जाए, ताकि घटना की वास्तविक सच्चाई सामने आए और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके। उन्होंने कहा कि बच्चों की सुरक्षा किसी भी सरकार और प्रशासन की सर्वोच्च जिम्मेदारी है तथा इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जा सकती।

धीरज बाकलीवाल ने कहा कि यदि इस मामले में दोषियों के विरुद्ध शीघ्र एवं प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई तो जिला कांग्रेस कमेटी, दुर्ग (शहर) विद्यार्थियों की सुरक्षा एवं जनहित को लेकर लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी, जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष संजय कोहले, रायसिंह दिकोला, प्रेमलता साहू, आनंद ताम्रकार, प्रवक्ता सुशील भारद्वाज, निकिता मिलिंद, बिजेंद्र भारद्वाज, सुनीत घोष, पोषण साहू, आयुष शर्मा सहित कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Related News

बेमेतरा शहर की पहचान टूटी नालियां और फैला हुआ कचरा

बेमेतरा शहर की पहचान टूटी नालियां और फैला हुआ कचरा

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज वार्ड नंबर 14 बेमेतरा में सार्वजनिक शौचालय से लगा हुआ गार्डन और तालाब, रोड…
साय सरकार के ढाई साल के कार्यकाल में छत्तीसगढ़ बना नशे और अपराध का गढ़

साय सरकार के ढाई साल के कार्यकाल में छत्तीसगढ़ बना नशे और…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। प्रदेश कांग्रेस कमेटी मीडिया विभाग के कोआर्डिनेटर पूर्व नेता प्रतिपक्ष देवकुमार जंघेल, लिखन…
राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नवप्रवेशी बच्चों का किया आत्मीय स्वागत

राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नवप्रवेशी बच्चों का किया…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा शैक्षणिक सत्र 2026-27 के अंतर्गत राज्य स्तरीय शाला…