• July 20, 2026

साय सरकार के ढाई साल के कार्यकाल में छत्तीसगढ़ बना नशे और अपराध का गढ़

साय सरकार के ढाई साल के कार्यकाल में छत्तीसगढ़ बना नशे और अपराध का गढ़

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

दुर्ग। प्रदेश कांग्रेस कमेटी मीडिया विभाग के कोआर्डिनेटर पूर्व नेता प्रतिपक्ष देवकुमार जंघेल, लिखन साहू, पूर्व पार्षद अमृत लोढ़ा, भोला महोबिया, संजय सिंह, छत्रसाल गायकवाड आदि ने एक विज्ञप्ति में आरोप लगाया है सुशासन का ढिंढोरा पीटने वाली विष्णुदेव साय सरकार ने अपने ढाई साल के कार्यकाल में छत्तीसगढ़ को नशे और अपराध का गढ़ बनाकर रख दिया है। कानून और व्यवस्था पूरी तरह चौपट हो गई है। अपराधियों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। उनके मन में कानून का कोई खौफ नहीं है। नतीजतन आए दिन चोरी, लूट, बलात्कार और हत्या की घटनाएं मीडिया की सुर्खियां बन रही है। स्थिति यह है कि कभी एक घटना की स्याही सूख भी नहीं पाती कि तत्काल और दूसरी हृदयविदारक घटना हो जाती है। दो दिन पूर्व ही दुर्ग के पुलगांव थाना अंतर्गत नाले के किनारे झाड़ियों में एक अधेड़ महिला की अर्धनग्न लाश मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। इसके पहले भी महिलाओं के साथ रेप और हत्या की कई घटनाएं दुर्ग जिले में हो चुकी है। महतारी वंदन योजना चलाकर महिलाओं की मसीहा बनने का दावा करने वाली साय सरकार महिलाओं को प्रताड़ना, यौन शोषण और उनके साथ जघन्य वारदात से बचाने में विफल रही है। प्रदेश में लगातार बढ़ते अपराधों की एक बड़ी वजह छत्तीसगढ़ का नशे का गढ़ बनना है। ज्यादा तर ऐसे घृणित आपराध नशे में किए जाते हैं। प्रदेश के कोने-कोने में हर दूसरे तीसरे दिन करोड़ों का गांजा पकड़े जाने की खबर आ रही हैं जो साबित करती हैं कि छत्तीसगढ़ में अरबों का ड्रग्स का काला धंधा डंके की चोट पर चल रहा है। हर मोहल्ले में गांजा तथा नशीली गोलियां बिक रही हैं। जाहिर है नशे का यह अवैध कारोबार पुलिस की सरपरस्ती में ही चल रहा है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि साय सरकार ने नशे के कारोबार को खत्म करने और महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराधों पर कड़ाई पूर्वक रोक लगाने प्रभावी कदम नहीं उठाए तो इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस पार्टी आंदोलन पर बाध्य होगी।


Related News

महाराजा चौक-बोरसी सड़क बनी मुसीबत, 1 किमी में सैकड़ों गड्ढे; 25 हजार जनता परेशान—अरुण वोरा ने उठाए सवाल

महाराजा चौक-बोरसी सड़क बनी मुसीबत, 1 किमी में सैकड़ों गड्ढे; 25 हजार…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। महाराजा चौक से बोरसी तक लोक निर्माण विभाग की सड़क इन दिनों बदहाली…
भाजपा की आरक्षण विरोधी और दलित-आदिवासी विरोधी मंशा हुई उजागर: भिलाई इस्पात संयंत्र में एस सी एस टी बच्चों से ट्यूशन फीस वसूली केंद्र सरकार की गहरी साज़िश

भाजपा की आरक्षण विरोधी और दलित-आदिवासी विरोधी मंशा हुई उजागर: भिलाई इस्पात…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     भिलाई। केंद्र की भारतीय जनता पार्टी सरकार की कथनी और करनी का…
रिसाली मंडल की परिचयात्मक एवं आत्मनिर्भर मंडल बैठक आज रिसाली मैत्री कुंज के आशीर्वाद भवन में संपन्न

रिसाली मंडल की परिचयात्मक एवं आत्मनिर्भर मंडल बैठक आज रिसाली मैत्री कुंज…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   भारतीय जनता पार्टी मरोदा-पुरैना एवं रिसाली मंडल की परिचयात्मक एवं आत्मनिर्भर मंडल बैठक…