• July 20, 2026

बेमेतरा शहर की पहचान टूटी नालियां और फैला हुआ कचरा

बेमेतरा शहर की पहचान टूटी नालियां और फैला हुआ कचरा

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

वार्ड नंबर 14 बेमेतरा में सार्वजनिक शौचालय से लगा हुआ गार्डन और तालाब, रोड से लगी हुई टूटी हुई नाली, आसपास लगा मलबे कचरे का ढ़ेर, स्वच्छ साफ ,सुरक्षित, स्वच्छता की पोल खोल रहा है,गार्डन के अंदर डिस्पोजल पानी पाउच बोतले यह दिखाने के लिए काफी है कि यहां किन लोगों का जमावड़ा है, यही तालाब के सौंदर्यीकरण के लिए जहां बेमेतरा में लाखों रुपए खर्च कर दिए जाते हैं, वहीं कुछ दिनों के ही बरसात से तालाब के किनारे भरे हुए कचरे यह बताने के लिए पर्याप्त है कि सफाई के नाम पर केवल खाना पूर्ति की जा रही है, केवल यह एक स्थान की बात नहीं बेमेतरा के कई तालाबों की यही स्थिति है, जहां एक ओर बेमेतरा में सफाई कर्मचारियों की कमी है, वही जनप्रतिनिधि, पार्षद, यहां से रोज गुजरते हैं, यह सब उन्हें क्यों नहीं नजर आता, बरसात में जहां पीने के लिए स्वच्छ पानी के लिए क्लोरीन की गोलियां डाली जाती है, वही ऐसे भरी हुई नालियों और कचरे के ढेर, हैजा ,मलेरिया, डायरिया ,डेंगू आदि बीमारियों को बढ़ाने का कारण बन जाएगी, स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन भी लगातार वाटर हार्वेस्टिंग और स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए नए-नए उद्यम करते रहते हैं, बरसात में फैलने वाली बीमारियों से बचने के लिए जहां जानकारी ही बचाव है, स्वच्छता और सुरक्षा ही बचाव है तो स्वच्छता रखने में जन नेता स्वच्छता पखवाड़े का इंतजार क्यों करते है।

 

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमार तिवारी 94255 64553, 626574 1003,


Related News

सड़क किनारे फेंके जा रहे मरे हुए मवेशी, बदबू से आसपास के लोग परेशान

सड़क किनारे फेंके जा रहे मरे हुए मवेशी, बदबू से आसपास के…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   पशु विभाग गाय की सुरक्षा के लिए लगातार कोशिश में है, जहां टोल…
सड़क पर पड़ी मिट्टी और मलबा डाल रहे बाधा, सड़क दुर्घटना का बढ़ा खतरा

सड़क पर पड़ी मिट्टी और मलबा डाल रहे बाधा, सड़क दुर्घटना का…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग बेमेतरा मुख्य मार्ग में शीतला मंदिर चौक से टाउन हॉल के पास रोड…
साय सरकार के ढाई साल के कार्यकाल में छत्तीसगढ़ बना नशे और अपराध का गढ़

साय सरकार के ढाई साल के कार्यकाल में छत्तीसगढ़ बना नशे और…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। प्रदेश कांग्रेस कमेटी मीडिया विभाग के कोआर्डिनेटर पूर्व नेता प्रतिपक्ष देवकुमार जंघेल, लिखन…