• July 21, 2026

सड़क किनारे फेंके जा रहे मरे हुए मवेशी, बदबू से आसपास के लोग परेशान

सड़क किनारे फेंके जा रहे मरे हुए मवेशी, बदबू से आसपास के लोग परेशान

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

पशु विभाग गाय की सुरक्षा के लिए लगातार कोशिश में है, जहां टोल फ्री नंबर के द्वारा सड़क दुर्घटना में लगे हुए मवेशियों को उपचार दिया जाता है परंतु मरे हुए मवेशियों को किसी स्थान पर ऐसे छोड़ देना बरसात में बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है, क्या उनकी व्यवस्था के लिए मरे हुए मवेशी को गड्ढा खोदकर उन्हें पाटते नहीं जो कि सीधा-सीधा निशाना जिला प्रशासन की ओर उठता है, जिस व्यक्ति का मवेशी किसी कारणवश मृत हो जाता है,उसे पशु चिकित्सा विभाग तथा संबंधित थाना को सूचित कराकर उचित देख रेख के साथ व्यवस्था करना चाहिए, आज बड़ी समस्या यह हो गई है कि लगातार मवेशी रोड पर आ रहे हैं चारागाह की कमी हो गई है, लोगों के अतिक्रमण के कारण बढ़ती दुर्घटनाएं जन धन के नुकसान को रोक पाने में असमर्थ है। वही सरपंच द्वारा कोटवारों को निर्देशित किया गया है कि वह मुनियादी कर गौ सेवा के लिए,गाय की सुरक्षा के लिए गाय पालकों को प्रेरित करें, जिसकी जानकारी हमें मोहभट्ठा कोटवार बहल दास द्वारा मिली, उन्होंने बताया कि इसी तरह बेमेतरा में पशु लगातार रोड पर आ रहे हैं जिनकी सुरक्षा के लिए कोई उपाय नहीं हो पा रहा, उन्होंने गाय पालने वाले ऐसे लोगों को जो इस तरह से गायों को छोड़ देते हैं उन पर कार्रवाई की मांग की है।

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमार तिवारी 94255 64553, 626574 1003,


Related News

महाराजा चौक-बोरसी सड़क बनी मुसीबत, 1 किमी में सैकड़ों गड्ढे; 25 हजार जनता परेशान—अरुण वोरा ने उठाए सवाल

महाराजा चौक-बोरसी सड़क बनी मुसीबत, 1 किमी में सैकड़ों गड्ढे; 25 हजार…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। महाराजा चौक से बोरसी तक लोक निर्माण विभाग की सड़क इन दिनों बदहाली…
भाजपा की आरक्षण विरोधी और दलित-आदिवासी विरोधी मंशा हुई उजागर: भिलाई इस्पात संयंत्र में एस सी एस टी बच्चों से ट्यूशन फीस वसूली केंद्र सरकार की गहरी साज़िश

भाजपा की आरक्षण विरोधी और दलित-आदिवासी विरोधी मंशा हुई उजागर: भिलाई इस्पात…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     भिलाई। केंद्र की भारतीय जनता पार्टी सरकार की कथनी और करनी का…
रिसाली मंडल की परिचयात्मक एवं आत्मनिर्भर मंडल बैठक आज रिसाली मैत्री कुंज के आशीर्वाद भवन में संपन्न

रिसाली मंडल की परिचयात्मक एवं आत्मनिर्भर मंडल बैठक आज रिसाली मैत्री कुंज…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   भारतीय जनता पार्टी मरोदा-पुरैना एवं रिसाली मंडल की परिचयात्मक एवं आत्मनिर्भर मंडल बैठक…