• July 21, 2026

राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के हिरासत में लिए जाने के बाद पूरे देश में बवाल, कांग्रेसी उतरे सड़क पर, रायपुर में भी देर रात तक कांग्रेस का धरना

राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के हिरासत में लिए जाने के बाद पूरे देश में बवाल, कांग्रेसी उतरे सड़क पर, रायपुर में भी देर रात तक कांग्रेस का धरना

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

दुर्ग। नई दिल्ली में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष माननीय श्री राहुल गांधी, सांसद श्रीमती प्रियंका गांधी जी, पूर्व मुख्यमंत्री माननीय श्री भूपेश बघेल जी सहित कांग्रेस नेताओं एवं छात्रों की गिरफ्तारी के विरोध में रायपुर स्थित लोक भवन के सामने प्रदेशभर से आए कांग्रेसजन देर रात तक शांतिपूर्ण धरने पर डटे रहे।
इस धरना-प्रदर्शन में जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग (ग्रामीण) के जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर भी जिले के कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ शामिल होकर लोकतंत्र, संविधान और छात्रों के अधिकारों की रक्षा के समर्थन में धरने में शामिल हुए।
इस अवसर पर राकेश ठाकुर ने कहा कि नीट सहित लगातार कई बड़ी प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक की घटनाओं ने देश के लाखों छात्र-छात्राओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है। इन घटनाओं से आहत होकर कई छात्रों द्वारा आत्मघाती कदम उठाने और आत्महत्या करने जैसी दुखद घटनाएं सामने आई हैं। देशभर के युवा और छात्र केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं, लेकिन केंद्र सरकार इस मांग पर कोई संवेदनशीलता नहीं दिखा रही है।
उन्होंने कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी जी, श्रीमती प्रियंका गांधी जी, पूर्व मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी सहित कांग्रेस नेताओं एवं शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्र-छात्राओं की गिरफ्तारी लोकतांत्रिक मूल्यों पर सीधा प्रहार है। अपनी जायज़ मांगों को लेकर आवाज़ उठाने वाले निर्दोष छात्र-छात्राओं पर लाठीचार्ज करना और उन्हें गिरफ्तार करना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। लोकतंत्र में असहमति की आवाज़ को बलपूर्वक दबाने का यह तानाशाही रवैया अधिक दिनों तक चलने वाला नहीं है। कांग्रेस पार्टी संविधान, लोकतंत्र, छात्रों के अधिकारों और न्याय की रक्षा के लिए अपना संघर्ष निरंतर जारी रखेगी।


Related News

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना के 100 वर्ष पूर्ण होने पर पथ संचलन

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना के 100 वर्ष पूर्ण होने पर पथ…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना के 100 वर्ष पूर्ण होने के ऐतिहासिक अवसर पर,…
खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे की स्थिति में है कांग्रेस, अमर्यादित बयानबाजी से देश का ध्यान भटकाने में जुटे खरगे : नितेश साहू

खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे की स्थिति में है कांग्रेस, अमर्यादित बयानबाजी से…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के…
भवनों को सीलन और जल रिसाव से बचाना टिकाऊ निर्माण की पहली शर्त

भवनों को सीलन और जल रिसाव से बचाना टिकाऊ निर्माण की पहली…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। भवनों की मजबूती, गुणवत्ता और दीर्घायु सुनिश्चित करने के लिए जल रिसाव…