• July 22, 2026

कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने सड़क दुर्घटना रोकने और जान माल की सुरक्षा हेतु प्रभावी नियंत्रण के लिए दिए निर्देश

कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने सड़क दुर्घटना रोकने और जान माल की सुरक्षा हेतु प्रभावी नियंत्रण के लिए दिए निर्देश

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

 

बेमेतरा। कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं की अध्यक्षता में आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में जिला सड़क सुरक्षा समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक में जिले की यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने, सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और आम नागरिकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के संबंध में विस्तृत समीक्षा की गई और कई कड़े निर्देश जारी किए गए। कलेक्टर ने कहा कि नाबालिक स्कूली बच्चें स्वयं वाहन चलाकर स्कूल ना आएं, इसका कड़ाई से पालन करें। कलेक्टर ने यह सुनिश्चित करने कहा कि इस आदेश का अवहेलना करने वाले निजी विद्यालयों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई भी किया जाए। कलेक्टर ने समय-समय पर कालेजों और स्कूली बच्चों के बीच जागरूकता अभियान चलाने कहा। बिना हेलमेट के दो पहिया वाहन चलाने वाले व्यक्तियों पर जुर्माना लगाने निर्देशित किया गया है। इसी तरह चार पहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट लगाने अनिवार्य किया गया है। कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कार्यवाही किया जाए।

कलेक्टर ने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल एक विभाग की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि यह सीधे तौर पर आम नागरिकों के जीवन से जुड़ी हुई है। सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय से काम करें ताकि जिले में सड़क दुर्घटनाओं के ग्राफ को न्यूनतम स्तर पर लाया जा सके। कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

*ब्लैक स्पॉट (दुर्घटना संभावित क्षेत्र) का चिन्हांकन :*
कलेक्टर ने लोक निर्माण विभाग और राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिले के सभी दुर्घटना संभावित क्षेत्रों और ब्लैक स्पॉट का नए सिरे से सर्वे करें। जहाँ भी आवश्यक हो, तत्काल साइन बोर्ड, गति अवरोधक (स्पीड ब्रेकर), रिफ्लेक्टर और ब्लिंकर लाइट लगाने के निर्देश दिए गए।

*अतिक्रमण पर होगी सख्त कार्रवाई :* कलेक्टर ने सड़कों के किनारे अवैध रूप से किए गए अतिक्रमण और बेतरतीब खड़े वाहनों के कारण होने वाली दुर्घटनाओं पर कलेक्टर ने गहरी नाराजगी जताई। उन्होंने राजस्व और पुलिस विभाग को संयुक्त रूप से अभियान चलाकर हाईवे और मुख्य मार्गों से अतिक्रमण हटाने को कहा।

*यातायात नियमों का सख्ती से पालन किया जाए :*
कलेक्टर ने पुलिस और परिवहन विभाग को निर्देशित किया कि बिना हेलमेट, सीट बेल्ट न लगाने वाले, ओवरस्पीडिंग, ओवरलोडिंग और शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त चालानी कार्रवाई की जाए। विशेषकर नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने पर उनके अभिभावकों के खिलाफ भी काउंसलिंग और कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

*आवारा पशुओं पर नियंत्रण :*
राष्ट्रीय राजमार्ग और प्रमुख जिला मार्गों पर बैठने वाले आवारा मवेशियों के कारण होने वाले हादसों को रोकने के लिए स्थानीय निकायों (नगर पालिका/पंचायत) को कांजी हाउस की व्यवस्था दुरुस्त करने और मवेशियों के गले में रेडियम बेल्ट लगाने की कार्रवाई तेज करने को कहा गया। चलाया जाए कलेक्टर ने स्कूलों, कॉलेजों और प्रमुख चौक-चौराहों पर बैनर, पोस्टर और नुक्कड़ नाटक के माध्यम से आम जनता को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने कहा। बैठक में संबंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमार तिवारी, 94255 64553, 6265 741003,


Related News

महाराजा चौक-बोरसी सड़क बनी मुसीबत, 1 किमी में सैकड़ों गड्ढे; 25 हजार जनता परेशान—अरुण वोरा ने उठाए सवाल

महाराजा चौक-बोरसी सड़क बनी मुसीबत, 1 किमी में सैकड़ों गड्ढे; 25 हजार…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। महाराजा चौक से बोरसी तक लोक निर्माण विभाग की सड़क इन दिनों बदहाली…
भाजपा की आरक्षण विरोधी और दलित-आदिवासी विरोधी मंशा हुई उजागर: भिलाई इस्पात संयंत्र में एस सी एस टी बच्चों से ट्यूशन फीस वसूली केंद्र सरकार की गहरी साज़िश

भाजपा की आरक्षण विरोधी और दलित-आदिवासी विरोधी मंशा हुई उजागर: भिलाई इस्पात…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     भिलाई। केंद्र की भारतीय जनता पार्टी सरकार की कथनी और करनी का…
रिसाली मंडल की परिचयात्मक एवं आत्मनिर्भर मंडल बैठक आज रिसाली मैत्री कुंज के आशीर्वाद भवन में संपन्न

रिसाली मंडल की परिचयात्मक एवं आत्मनिर्भर मंडल बैठक आज रिसाली मैत्री कुंज…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   भारतीय जनता पार्टी मरोदा-पुरैना एवं रिसाली मंडल की परिचयात्मक एवं आत्मनिर्भर मंडल बैठक…