• July 22, 2026

शिवनाथ नदी इंटेकवेल के सब स्टेशन में तकनीकी खराबी, आज शाम की जलापूर्ति रहेगी प्रभावित

शिवनाथ नदी इंटेकवेल के सब स्टेशन में तकनीकी खराबी, आज शाम की जलापूर्ति रहेगी प्रभावित

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

दुर्ग। नगर पालिक निगम दुर्ग के शिवनाथ नदी इंटेकवेल स्थित सब स्टेशन में अत्यधिक मॉइश्चर (नमी) आने के कारण विद्युत पैनल में तकनीकी खराबी उत्पन्न हो गई है। खराबी को दूर करने के लिए विशेषज्ञों द्वारा मरम्मत कार्य युद्धस्तर पर किया जा रहा है। तकनीकी सुधार कार्य में लगभग 7 से 8 घंटे का समय लगने की संभावना है।

इस कारण आज बुधवार की शाम पूरे नगर निगम क्षेत्र में होने वाली पेयजल आपूर्ति प्रभावित रहेगी। निगम द्वारा विद्युत पैनल की मरम्मत एवं आवश्यक तकनीकी सुधार का कार्य लगातार कराया जा रहा है, ताकि जलापूर्ति व्यवस्था को शीघ्र बहाल किया जा सके।

नगर निगम प्रशासन ने नागरिकों से सहयोग एवं धैर्य बनाए रखने की अपील करते हुए बताया है कि यदि मरम्मत कार्य निर्धारित समय में पूर्ण हो जाता है, तो गुरुवार प्रातः सभी क्षेत्रों में जलापूर्ति पूर्ववत एवं सामान्य रूप से प्रारंभ कर दी जाएगी।

नगर निगम ने असुविधा के लिए नागरिकों से खेद व्यक्त करते हुए आश्वस्त किया है कि जलापूर्ति व्यवस्था को शीघ्र बहाल करने के लिए संबंधित अमला लगातार कार्यरत है।


Related News

ई पॉश में स्टॉक की गड़बड़ी, विक्रेताओं ने कलेक्टर से की शिकायत

ई पॉश में स्टॉक की गड़बड़ी, विक्रेताओं ने कलेक्टर से की शिकायत

  ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज शासकीय राशन विक्रेता जिला अध्यक्ष देवीलाल साहू ग्राम नरी ,अध्यक्ष राजा वर्मा, नवागढ़…
25 एकड़ में रोपे गए 8 हजार पौधे, नियमित होगा रखरखाव

25 एकड़ में रोपे गए 8 हजार पौधे, नियमित होगा रखरखाव

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज जिला प्रशासन द्वारा 8 हजार पौधों का 25 एकड़ में रोपड़ और संधारण की…
ई पॉश में स्टॉक की गड़बड़ी, विक्रेताओं ने कलेक्टर से की शिकायत,

ई पॉश में स्टॉक की गड़बड़ी, विक्रेताओं ने कलेक्टर से की शिकायत,

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज शासकीय राशन विक्रेता जिला अध्यक्ष देवीलाल साहू ग्राम नरी ,अध्यक्ष राजा वर्मा, नवागढ़ ब्लाक…