• July 23, 2026

ललित चंद्राकर ने डुंडेरा में किया एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत वृक्षारोपण

ललित चंद्राकर ने डुंडेरा में किया एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत वृक्षारोपण

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

 

दुर्ग । देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर आज ग्राम डुंडेरा, गोविंद होटल के पास “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर उपस्थित हुए।

विधायक ललित चंद्राकर ने स्वयं पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि *”वृक्षारोपण केवल एक अभियान नहीं है, यह आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य का संकल्प है। प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह वृक्षारोपण कर उनका संरक्षण करें।”*

आगे ललित चंद्राकर ने कहा *”आइए, प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए अधिक से अधिक वृक्ष लगाकर हरित एवं स्वच्छ भारत के निर्माण में अपना योगदान देने का संकल्प लें। एक पेड़ माँ के नाम लगाकर हम न केवल पर्यावरण को बचाएंगे, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ हवा और स्वस्थ जीवन भी देंगे।”*

इस अवसर पर प्रमुख रूप से मरोदा पुरैना मंडल अध्यक्ष राजू राकेश जंघेल, विधायक प्रतिनिधि गोविन्द साहू, पार्षद विक्की चंद्राकर, हरीश नायक, रोहित धनकर, महामंत्री पुनाराम कलिहारी, इंद्रजीत सोनी, प्रेम नारायण वर्मा, केशव महिपाल, योगेश महिपाल, नारायण निर्मलकर, हर्ष चंद्राकर, दुर्गेश साहू एवं नंदकुमार साहू गांधी बाग सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थितजनों ने अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और उनके संरक्षण का संकल्प लिया।


Related News

दिल्ली में पत्रकारों पर हमले की छत्तीसगढ़ के प्रमुख प्रेस क्लबों ने की कड़ी निंदा

दिल्ली में पत्रकारों पर हमले की छत्तीसगढ़ के प्रमुख प्रेस क्लबों ने…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   कोरबा/रायपुर। कोरबा प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह के अवसर…
भूपेश बघेल की आवाज से घबराई भाजपा, हताशा में दे रहें हैं अनर्गल बयान : आरएन वर्मा

भूपेश बघेल की आवाज से घबराई भाजपा, हताशा में दे रहें हैं…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज आरएन वर्मा जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग शहर के पूर्व अध्यक्ष पूर्व महापौर दुर्ग आर…
जंतर-मंतर पर छात्र आंदोलन की आड़ में राष्ट्रविरोधी एजेंडा चलाने की साजिश – बीजेपी प्रवक्ता नितेश साहू

जंतर-मंतर पर छात्र आंदोलन की आड़ में राष्ट्रविरोधी एजेंडा चलाने की साजिश…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     भाजपा प्रवक्ता नितेश साहू ने आरोप लगाया कि नई दिल्ली के जंतर-मंतर…