- July 24, 2026
जंतर-मंतर पर छात्र आंदोलन की आड़ में राष्ट्रविरोधी एजेंडा चलाने की साजिश – बीजेपी प्रवक्ता नितेश साहू

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज
भाजपा प्रवक्ता नितेश साहू ने आरोप लगाया कि नई दिल्ली के जंतर-मंतर में चल रहे आंदोलन के दौरान सामने आ रही तस्वीरें और लगाए जा रहे नारे पूरे देश को चिंतित करने वाले हैं। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक अधिकारों की आड़ में कुछ राष्ट्रविरोधी और असामाजिक तत्व भारत की एकता, अखंडता और सम्मान पर प्रहार करने का दुस्साहस कर रहे हैं, जो किसी भी कीमत पर स्वीकार्य नहीं हो सकता।
नितेश साहू ने कहा कि छात्रों की समस्याओं के नाम पर शुरू हुआ आंदोलन अब कुछ ऐसे लोगों के प्रभाव में दिखाई दे रहा है, जिनका छात्रों के हितों से कोई सरोकार नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग खुलेआम देशविरोधी बातें कर रहे हैं, अमर्यादित भाषा का प्रयोग कर रहे हैं तथा ऐसे नारे लगा रहे हैं, जिन्हें उन्होंने भारत की अस्मिता के विरुद्ध बताया। उन्होंने दावा किया कि आंदोलन की आड़ में देश का माहौल बिगाड़ने और समाज को बांटने का प्रयास किया जा रहा है।कांग्रेस पर भी आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस ऐसे तत्वों से स्पष्ट दूरी बनाने के बजाय इस पूरे मामले में राजनीतिक लाभ लेने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रहित से ऊपर राजनीति करने वालों को देश की जनता कभी स्वीकार नहीं करेगी।
नितेश साहू ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी लोकतंत्र में शांतिपूर्ण और मर्यादित विरोध के अधिकार का सम्मान करती है, भारत सविधान के आधार पर चलता है सविधान के अनुसार प्राप्त अधिकारो के अन्तर्गत चलने वाले विरोध,आंदोलन का पूर्णत सम्मान है,लेकिन भारत विरोधी नारे, राष्ट्र का अपमान और सामाजिक वैमनस्य फैलाने के किसी भी प्रयास को अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का नाम नहीं दिया जा सकता जो कभी बर्दास्त नहीं किया जाएगा
उन्होंने मांग की कि आंदोलन की आड़ में यदि कोई भी व्यक्ति देशविरोधी गतिविधियों में शामिल पाया जाता है, तो उसकी पहचान कर उसके विरुद्ध कठोरतम कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए ।उन्होंने कहा कि राष्ट्र की एकता, अखंडता और सम्मान के साथ खिलवाड़ करने वाले किसी भी व्यक्ति को किसी भी परिस्थिति में बख्शा नहीं जाना चाहिए। नितेश साहू ने कहा की देश की जनता आज पूरी तरह जागरूक है। आंदोलन की आड़ में जो खेल खेला जा रहा है और जिस प्रकार कुछ तत्व माहौल बिगाड़ने का प्रयास कर रहे हैं, उसे देश की जनता भली-भांति समझ रही है। भारत की जनता ऐसे किसी भी षड्यंत्र को कभी सफल नहीं होने देगी ।




