• July 24, 2026

भूपेश बघेल की आवाज से घबराई भाजपा, हताशा में दे रहें हैं अनर्गल बयान : आरएन वर्मा

भूपेश बघेल की आवाज से घबराई भाजपा, हताशा में दे रहें हैं अनर्गल बयान : आरएन वर्मा

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

आरएन वर्मा जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग शहर के पूर्व अध्यक्ष पूर्व महापौर दुर्ग आर एन वर्मा ने भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष जगन्नाथ पाणिग्रही द्वारा भूपेश बघेल जी द्वारा जन हित में दिये गये बियान को अराजकतावादी,अवसरवादी राजनीतिक नौटंकी कहे जाने पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए पलट वार करते हुए कहा है कि सही तथ्यों को जनता के बीच उजागर करने पर पूर्व मुख्य मंत्री पर अनर्गल आरोप लगाने पर आर एन वर्मा ने कहा है कि भाजपा के नेता गण चाहे वो भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष हो या प्रदेश अध्यक्ष हो या अन्य कोई नेता उनके भाषा उनके बयान उनके कार्य यह दर्शित करता है कि वे राजनैतिक बेचैनी में जनता के बीच घटती विश्वास के कारण हताशा में अनर्गल बयान दे रहें हैं । आर एन वर्मा ने आगे कहा है कि जिस पार्टी की सरकार जनता से किये गए वायदों का हिसाब देने से मुँह छुपा रही हो उस पार्टी की अध्यक्ष,उपाध्यक्ष या अन्य किसी नेता को लोकतंत्र नैतिकता अथवा राजनीति चरित्र पर बोलने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है जैसा कि भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष ने पूर्व मुख्य मंत्री के खिलाफ अराजकता फैलाने एवं दोहरे चरित्र अपनाने का अनर्गल आरोप लगाया है। आर एन वर्मा ने आगे जवाब देते हुए कहा है कि भाजपा की डबल इंजिन सरकार अपनी विफलताओं असफलताओं से बचने के लिए श्री भूपेश बघेल जी पर अराजकता फैलाने का आरोप बेबुनियाद लगा रहे हैं श्री भूपेश बघेल एवं कांग्रेस प्रदेश एवम् देश की जनता की हितों एवं अधिकारों की रक्षा की लड़ाई लड़ते रहेंगे। आर एन वर्मा ने आगे कहा है कि भाजपा के नेता चाहे जितना भी अनर्गल बयान बाजी कर ले असली मुद्दा से अब जनता का ध्यान भटका नहीं सकती ।


Related News

दिल्ली में पत्रकारों पर हमले की छत्तीसगढ़ के प्रमुख प्रेस क्लबों ने की कड़ी निंदा

दिल्ली में पत्रकारों पर हमले की छत्तीसगढ़ के प्रमुख प्रेस क्लबों ने…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   कोरबा/रायपुर। कोरबा प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह के अवसर…
जंतर-मंतर पर छात्र आंदोलन की आड़ में राष्ट्रविरोधी एजेंडा चलाने की साजिश – बीजेपी प्रवक्ता नितेश साहू

जंतर-मंतर पर छात्र आंदोलन की आड़ में राष्ट्रविरोधी एजेंडा चलाने की साजिश…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     भाजपा प्रवक्ता नितेश साहू ने आरोप लगाया कि नई दिल्ली के जंतर-मंतर…
विधायक ललित चंद्राकर ने गनियारी सरस्वती निशुल्क योजना अन्तर्गत वितरण किया साइकिल

विधायक ललित चंद्राकर ने गनियारी सरस्वती निशुल्क योजना अन्तर्गत वितरण किया साइकिल

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग । शासकीय हाई स्कूल परिसर गनियारी में आज निःशुल्क सरस्वती साइकिल वितरण कार्यक्रम…