• July 25, 2026

यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 06 वाहन चालको पर बेमेतरा पुलिस की सख्त कार्रवाई

यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 06 वाहन चालको पर बेमेतरा पुलिस की सख्त कार्रवाई

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

बेमेतरा। पुलिस अधीक्षक  त्रिलोक बंसल के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हरीश यादव एवं डीएसपी (मुख्यालय) श्री राजेश कुमार झा, एसडीओपी बेमेतरा श्री भुषण एक्का, एसडीओपी बेरला श्री विनय कुमार, डीएसपी श्रीमती कौशिल्या साहू, डीएसपी श्रीमती शशीकला उईके के मार्गदर्शन में समस्त थाना/चौकी व यातायात बेमेतरा पुलिस टीम द्वारा जिले में सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के पालन को सुनिश्चित करने हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

*जिले में सड़क सुरक्षा एवं* यातायात नियमों के प्रभावी पालन को सुनिश्चित करने के लिए समस्त थाना/चौकी एवं यातायात पुलिस बेमेतरा द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत 23 जुलाई 2026 को यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 06 वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए कुल 2 हजार रुपये का समन शुल्क लिया गया।

*अभियान के दौरान* नो-एंट्री, तेज गति, बिना लाइसेंस, बिना बीमा, बिना हेलमेट, तीन सवारी, बिना सीट बेल्ट, परमिट शर्तों का उल्लंघन, मॉडिफाइड साइलेंसर तथा शराब सेवन कर वाहन चलाने जैसे मामलों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।

*23 जुलाई 2026 को* यातायात बेमेतरा में 06 चालान में 06 वाहन चालको के विरूद्ध चालानी कार्यवाही किया गया। जिसमें तीन सवारी, घातक स्थिति में वाहन खड़ी करना, मौके पर कागजात पेश न करना, बिना नंबर तथा अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 06 प्रकरण में 2,000/- रूपये समन शुल्क लिया गया। उक्त कार्रवाई में यातायात प्रभारी बेमेतरा रक्षित निरीक्षक प्रवीण खलखो, सहायक उपनिरीक्षक जहीर खान सहित यातायात बेमेतरा पुलिस टीम शामिल रहे।

*बेमेतरा पुलिस द्वारा* आम नागरिकों से अपील की गई है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, शराब सेवन कर वाहन न चलाएं, मालवाहक वाहनों में सवारी न बैठाएं, नाबालिग बच्चों को वाहन चलाने न दें, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाएं तथा वाहन चलाते समय हेलमेट एवं सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें। वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग न करें तथा वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस का सहयोग करें। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमार तिवारी, 94255 64553, 6265 741003,


Related News

देवभूमि संचालक समेत उसके दोस्तों ने किया चाकू से प्राणघातक हमला, मोहन नगर पुलिस ने दर्ज किया अपराध

देवभूमि संचालक समेत उसके दोस्तों ने किया चाकू से प्राणघातक हमला, मोहन…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   भिलाई। जमीन हिसाब किताब लेकर प्राणघातक हमला करने का मामला सामने आया है।…
बीएसपी में स्क्रैप चोरी के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार, 16 पकड़े जा चुके, मुख्य आरोपी गिरफ्त से बाहर, नाम नेता, जनप्रतिनिधि, पुलिस, प्रशासन सब को मालूम, लेकिन खुलकर कोई कुछ नहीं बोल रहा

बीएसपी में स्क्रैप चोरी के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार, 16…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज बीएसपी से फ्लू डस्ट परिवहन की आड़ में लौह स्क्रैप एवं कोक, कोयला चोरी…
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर दुर्ग में कांग्रेस का विजय मार्च, जनता और छात्रों के लोकतांत्रिक संघर्ष की जीत बताया, शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार की मांग

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर दुर्ग में कांग्रेस का विजय मार्च, जनता…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार आज केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान…