• July 26, 2026

पीएम मोदी के निर्णायक कदम और सोनम वांगचुक के अनशन समाप्त होने से विपक्ष का ‘भारत विरोधी एजेंडा’ बेनकाब : भाजपा

पीएम मोदी के निर्णायक कदम और सोनम वांगचुक के अनशन समाप्त होने से विपक्ष का ‘भारत विरोधी एजेंडा’ बेनकाब : भाजपा

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

दुर्ग। भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने नीट पेपर लीक मामले में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा की गई ऐतिहासिक एवं कड़े कदमों की घोषणा तथा अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक द्वारा अनशन समाप्त किए जाने के बाद कांग्रेस सहित ‘इण्डी गठबंधन’ के घटक दलों पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि इन घटनाक्रमों ने विपक्ष के असली राजनीतिक चरित्र और उनके भारत विरोधी एजेंडे की पूरी तरह पोल खोल दी है।

भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी ने युवाओं के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए त्वरित और अभूतपूर्व कदम उठाने की घोषणा की है। श्री मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार द्वारा न केवल त्वरित सुनवाई के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट के गठन के निर्देश दिए हैं, बल्कि दोषियों को 5 से 10 साल की कड़ी सजा, कठोर जमानत शर्तों और दोषी पाए जाने पर संबंधित कोचिंग संस्थानों को बंद करने जैसे कठोर प्रावधानों वाले कानून का मसौदा तैयार करवाया जा रहा है। सरकार की इस त्वरित संवेदनशीलता और पारदर्शी नीयत के बाद केंद्रीय मंत्रियों की मौजूदगी में सोनम वांगचुक ने भी सरकार के सकारात्मक रुख पर भरोसा जताते हुए अपना अनशन समाप्त कर दिया। उन्होंने कहा कि यह पूरी घटना यह दर्शाती है कि मोदी-सरकार देश के छात्रों और युवाओं के हित में चट्टान की तरह खड़ी है। लेकिन दूसरी ओर, कांग्रेस और उनके सहयोगियों का एकमात्र एजेंडा छात्रों के कंधे पर बन्दूक रखकर अपनी राजनीतिक रोटियाँ सेंकना और देश में असंतोष की आग भड़काना था।

भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने कहा कि विपक्ष को कभी भी छात्रों के भविष्य या न्याय से कोई लेना-देना नहीं था। वे केवल देश में अराजकता का माहौल बनाना चाहते थे। जब सरकार ने समस्या के जड़ से समाधान के लिए कड़ा कानून बनाने की दिशा में काम किया, तो इण्डी गठबंधन का चेहरा पूरी तरह बेनकाब हो गया। उन्होंने कहा कि देश के युवा समझदार हैं और वे देख सकते हैं कि कौन उनके भविष्य के लिए काम कर रहा है और कौन उनके नाम पर राजनीति कर रहा है? भाजपा सरकार देश के हर होनहार छात्र के हक की रक्षा करने के लिए प्रतिबद्ध है और दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।


Related News

एसपी के निर्देश पर जमीन हड़पने के मामले की जांच शुरू शिकायतकर्ता का बयान दर्ज चाने दंपत्ति व मेश्राम की तलाश जारी

एसपी के निर्देश पर जमीन हड़पने के मामले की जांच शुरू शिकायतकर्ता…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। राजस्व निरीक्षक मंडल तहसील व जिला दुर्ग के अंतर्गत ग्राम सिकोला की तीन…
दुर्ग में सुपर-80 के चयनित विद्यार्थियों और पालकों से शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने किया संवाद

दुर्ग में सुपर-80 के चयनित विद्यार्थियों और पालकों से शिक्षा मंत्री गजेन्द्र…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। जिले के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं की…
रिसाली सेक्टर में स्व. पप्पू यादव जी की स्मृति में विशाल मटकी फोड़ एवं दही हांडी उत्सव का भव्य आयोजन

रिसाली सेक्टर में स्व. पप्पू यादव जी की स्मृति में विशाल मटकी…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   रिसाली सेक्टर में स्व. पप्पू यादव जी की स्मृति में आयोजित विशाल मटकी…