• July 26, 2026

देवभूमि संचालक समेत उसके दोस्तों ने किया चाकू से प्राणघातक हमला, मोहन नगर पुलिस ने दर्ज किया अपराध

देवभूमि संचालक समेत उसके दोस्तों ने किया चाकू से प्राणघातक हमला, मोहन नगर पुलिस ने दर्ज किया अपराध

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

भिलाई। जमीन हिसाब किताब लेकर प्राणघातक हमला करने का मामला सामने आया है। घटना की शिकायत मोहन नगर पुलिस थाने में दर्ज कराई गई है। पुलिस ने बताया को शनिवार की शाम को विक्की सिंह, राजेश सिंह ने नरेंद्र सिंह को बायपास दुर्ग में स्थित देवभूमि बुलाया गया। जहां देवभूमि संचालक राजेश सिंह उर्फ बिहारी,अशोक सिंह, विक्की सिंह,विजय मेनन समेत अन्य मौजूद थे। जैसे ही नरेंद्र सिंह वहां पहुंचा विजय मेनन अपने पास रखे चाकू से नरेंद्र सिंह पर ताबड़तोड़ वार कर दिया। इस दौरान रूपेश, विनय छुड़ाने लगे तो आरोपियों ने इन पर भी लात घुसे और चाकू से वार करना शुरू कर दिया। घटना में विनय को बाया हाथ में चोट आई है। नरेंद्र को पसली,जांघ,भुजा समेत शरीर के विभिन्न हिस्सों में चोट आई है।चोट लगने से नरेंद्र जमीन पर गिर पड़ा। जिसे देख आरोपी राजेश, विक्की,विजय, अशोक समेत अन्य नरेंद्र को मेरा समझकर फरार हो गए। रूपेश और विनय ने मिलकर नरेंद्र को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। वहीं स्थिति गंभीर होने पर रायपुर मेकाहारा अस्पताल रेफर किया गया है।

हत्या और शराब तस्कर है आरोपी

पुलिस ने बताया को राजेश सिंह के उरला जमीन पर वर्ष 2016 में भारी मात्रा में अवैध शराब भी
मिला था। इसके अलावा राजेश हत्या के एक मामले में जेल भी जा चुका है। इसके अलावा विजय मेनन भी बड़ा अपराधियों में पुलिस रिकॉर्ड में शामिल है। इन आरोपियों को पुलिस पकड़ नहीं पाई है। फिलहाल मामले में राजेश सिंह उर्फ बिहारी फरार है। सभी आरोपी पुलिस गिरफ्त में आ चुके है।


Related News

बीएसपी में स्क्रैप चोरी के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार, 16 पकड़े जा चुके, मुख्य आरोपी गिरफ्त से बाहर, नाम नेता, जनप्रतिनिधि, पुलिस, प्रशासन सब को मालूम, लेकिन खुलकर कोई कुछ नहीं बोल रहा

बीएसपी में स्क्रैप चोरी के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार, 16…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज बीएसपी से फ्लू डस्ट परिवहन की आड़ में लौह स्क्रैप एवं कोक, कोयला चोरी…
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर दुर्ग में कांग्रेस का विजय मार्च, जनता और छात्रों के लोकतांत्रिक संघर्ष की जीत बताया, शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार की मांग

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर दुर्ग में कांग्रेस का विजय मार्च, जनता…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार आज केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान…
शहीद कौशल यादव के बलिदान को शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने किया नमन

शहीद कौशल यादव के बलिदान को शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने किया…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। कारगिल विजय के अमर योद्धा एवं शहीद कौशल यादव की 26वीं…