• July 27, 2026

कूरलू में आयोजित हुई आवास चौपाल, समय-सीमा में आवास पूर्ण करने एवं जल संरक्षण का दिया गया संदेश

कूरलू में आयोजित हुई आवास चौपाल, समय-सीमा में आवास पूर्ण करने एवं जल संरक्षण का दिया गया संदेश

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

बेमेतरा। कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाई के निर्देशन में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत स्वीकृत आवासों की प्रगति की समीक्षा, हितग्राहियों की समस्याओं के समाधान तथा समय-सीमा में आवास निर्माण सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से सोमवार को जनपद पंचायत साजा अंतर्गत ग्राम पंचायत कूरलू में आवास चौपाल का आयोजन किया गया। अधिकारियों ने निर्माणाधीन एवं अपूर्ण प्रधानमंत्री आवासों की विस्तृत समीक्षा करते हुए हितग्राहियों से व्यक्तिगत रूप से चर्चा की और निर्माण कार्य में आ रही समस्याओं की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने हितग्राहियों को शासन द्वारा निर्धारित समय-सीमा के भीतर आवास निर्माण पूर्ण करने के निर्देश देते हुए योजना का लाभ समय पर प्राप्त करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) का उद्देश्य प्रत्येक पात्र परिवार को सुरक्षित एवं पक्का आवास उपलब्ध कराना है। इसके लिए हितग्राहियों का सक्रिय सहयोग आवश्यक है। उन्होंने हितग्राहियों को निर्माण कार्य में गुणवत्ता बनाए रखने, तकनीकी मानकों का पालन करने तथा प्राप्त किस्तों का उपयोग केवल आवास निर्माण में करने की समझाइश दी।

आवास चौपाल के दौरान जल संरक्षण एवं भू-जल संवर्धन के महत्व पर भी विशेष रूप से चर्चा की गई। अधिकारियों ने सभी हितग्राहियों को अपने नए आवास परिसर में रेन वाटर हार्वेस्टिंग प्रणाली एवं सोख्ता (सोख्ता) गड्ढे का निर्माण कराने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि वर्षा जल का संरक्षण भविष्य की जल आवश्यकताओं की पूर्ति के साथ-साथ भू-जल स्तर को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। प्रत्येक हितग्राही को जल संरक्षण को जन-आंदोलन का रूप देने का संदेश भी दिया गया।

कार्यक्रम में ग्राम पंचायत कूरलू के सरपंच श्री अनिल वर्मा ने भी हितग्राहियों को संबोधित करते हुए अपूर्ण आवासों का निर्माण शीघ्र पूर्ण करने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना शासन की महत्वाकांक्षी एवं जनकल्याणकारी योजना है, जिसका उद्देश्य प्रत्येक जरूरतमंद परिवार को सम्मानजनक आवास उपलब्ध कराना है। उन्होंने हितग्राहियों से समय पर निर्माण कार्य पूर्ण कर योजना का अधिकतम लाभ उठाने का आग्रह किया।

आवास चौपाल में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के बड़ी संख्या में हितग्राही उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान हितग्राहियों को योजना से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान की गई तथा उनकी जिज्ञासाओं एवं समस्याओं का मौके पर ही समाधान करते हुए समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण आवास निर्माण के लिए प्रेरित किया गया।

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमार तिवारी, 94255 64553, 6265 741003,


Related News

आईपीआर एवं डेटा विश्लेषण पर तीन दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ

आईपीआर एवं डेटा विश्लेषण पर तीन दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। शासकीय वाई.टी. पी.जी. स्वशासी महाविद्यालय, दुर्ग के जूलॉजी विभाग द्वारा आईक्यूएसी एवं आईआईसी…
बच्चों ने बनाई विकसित भारत की सुंदर तस्वीर शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने बढ़ाया ने बढ़ाया उत्साह

बच्चों ने बनाई विकसित भारत की सुंदर तस्वीर शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत पाटन स्थित स्वामी आत्मानंद शासकीय उच्चतर…
आशीर्वाद के दीये कार्यक्रम में जूते-चप्पल पहनकर दीप प्रज्वलन पर लोचन यादव ने उठाए सवाल

आशीर्वाद के दीये कार्यक्रम में जूते-चप्पल पहनकर दीप प्रज्वलन पर लोचन यादव…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित ‘आशीर्वाद के दीये’ कार्यक्रम…