• July 28, 2026

राष्ट्रभक्त सनातनियों और बजरंग दल के सैकड़ों लोगों ने गौ माता के सम्मान में विशाल रैली निकाली, कलेक्टर के नाम सौंपा ज्ञापन

राष्ट्रभक्त सनातनियों और बजरंग दल के सैकड़ों लोगों ने गौ माता के सम्मान में विशाल रैली निकाली, कलेक्टर के नाम सौंपा ज्ञापन

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

राष्ट्रभक्त सनातनियों और बजरंग दल के सैकड़ों लोगों ने गौ माता के सम्मान में विशाल रैली निकालकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करते हुए, जिला कलेक्ट्रेट पहुंचकर राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के नाम का ज्ञापन , मांगपत्र प्रकाश भारद्वाज को सौंपा, उनकी मुख्य मांग थी कि गाय की रक्षा हो और गाय को राष्ट्र माता का दर्जा दिया जाए, जिस प्रकार से लगातार सड़क दुर्घटनाओं में गोवंश की हानि हो रही है, रखरखाव की व्यवस्था नहीं हो पा रही है, उनके चारागाह भी अतिक्रमण का शिकार हो गए हैं, गाय के चरने के स्थान को भी नहीं छोड़ा गया है, जिस वजह से आज गाय सड़कों पर घूम रही है, जहां तेज रफ्तार वाहनों से लगातार दुर्घटनाएं हो रही है, उनकी रक्षा के लिए, सनातन धर्म मानने वाले लोग और बजरंग दल के लोगों ने गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने के लिए राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री से मांग की, ज्ञापन जिला कलेक्ट्रेट में पहुंचकर काफी इंतजार के बाद रामायण और हनुमान चालीसा का पाठ करते हुए रोड पर बैठे धर्मावलंबियों ने अपना मांग पत्र सौंप दिया, उनका कहना यह था कि लगातार वे गौ माता की रक्षा के लिए मांग करते आ रहे हैं परंतु अभी तक उनकी मांग पूरी नहीं हुई है, उन्हें गौ माता पर पूरा विश्वास है कि उनकी मांग अवश्य पूरी की जाएगी, उन्होंने कहा कि जिस प्रकार एक मां अपने बच्चों की रक्षा करती है इस तरह गौ माता भी राष्ट्र भक्त सनातन धर्म का पालन करने वाले लोगों की रक्षक है,जिसके दूध में रोग प्रतिरोधक क्षमता है,इनके शरीर में देवताओं का निवास है,जो जीवन दायिनी है,जिसके स्पर्श मात्र से असाध्य बीमारियों ठीक होती है, वह सभी की माता है जिसने उसका दूध पिया वह स्वस्थ , सुखी हुआ, ऐसी माता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिया जाना चाहिए, अब देखना यह होगा कि इनकी मांगे कब तक मानी जाती है।

 

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमार तिवारी, 94255 64553, 6265 741003,


Related News

आईपीआर एवं डेटा विश्लेषण पर तीन दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ

आईपीआर एवं डेटा विश्लेषण पर तीन दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। शासकीय वाई.टी. पी.जी. स्वशासी महाविद्यालय, दुर्ग के जूलॉजी विभाग द्वारा आईक्यूएसी एवं आईआईसी…
बच्चों ने बनाई विकसित भारत की सुंदर तस्वीर शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने बढ़ाया ने बढ़ाया उत्साह

बच्चों ने बनाई विकसित भारत की सुंदर तस्वीर शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत पाटन स्थित स्वामी आत्मानंद शासकीय उच्चतर…
आशीर्वाद के दीये कार्यक्रम में जूते-चप्पल पहनकर दीप प्रज्वलन पर लोचन यादव ने उठाए सवाल

आशीर्वाद के दीये कार्यक्रम में जूते-चप्पल पहनकर दीप प्रज्वलन पर लोचन यादव…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित ‘आशीर्वाद के दीये’ कार्यक्रम…