- July 28, 2026
मक्के का घटिया बीज थमाया, फसल हुई बर्बाद तो किसान पहुंचे कलेक्टोरेट

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

सुधीर कुमार ठाकुर, शिवकुमार ठाकुर निवासी ग्राम बैजलपुर ने जिला कलेक्टर से शिकायत की: गुणवत्ता हीन भुट्टे के बीज बेचकर, लीलाधर ओम प्रकाश राठी कृषि केंद्र बेमेतरा ने उनके साथ छल किया , जो बीज उन्हें दिया गया वह खराब था ,जिससे उनकी फसल को नुकसान हुआ और फसल होने के बावजूद भी भुट्टे में दाने नहीं आने की वजह से उनकी फसल तबाह हुई उसके मुआवजे के लिए और दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई के लिए उन्होंने जिला कलेक्टर बेमेतरा से शिकायत की, उन्होंने कहा कि कृषि केंद्र के संचालक से 1 माह पहले शिकायत की परंतु संतोषजनक उत्तर नहीं मिलने के कारण उन्होंने जिला कलेक्टर को शिकायत की और मुआवजे की मांग कि, इस फसल को लगाने के लिए उन्होंने लाखों रुपए खर्च किया,जिससे उन्हें हानि हुई, उन्होंने कृषि अधिकारियों से मौके पर स्थल का मुआयना कर कार्रवाई करने की भी मांग की है ताकि उन्हें न्याय मिल सके।
ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमार तिवारी, 94255 64553, 6265 741003,




