• July 28, 2026

कंपनी द्वारा टावर लगाने के विरोध में वार्ड नंबर 8 के वार्ड वासियों ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी से की शिकायत

कंपनी द्वारा टावर लगाने के विरोध में वार्ड नंबर 8 के वार्ड वासियों ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी से की शिकायत

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

कंपनी द्वारा टावर लगाने के विरोध में वार्ड नंबर 8 के वार्ड वासियों ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी से शिकायत की है। वार्ड वासियों ने आवेदन में दर्शाया की नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड नंबर 8 के सुंदर नगर हीरो शोरूम के पीछे मोहल्ले में जो की घनी आबादी ,घरों से घिरा हुआ है उसके बीच में अचानक एक अज्ञात कंपनी द्वारा टावर लगाने का कार्य प्रारंभ कर दिया गया क्योंकि टावर लगाने से उससे निकलने वाले रेडिएशन से खतरे के कारण को ध्यान में रखते हुए, इंसान एवं पशु पक्षियों पर इसका बुरा प्रभाव पड़ता है वार्ड के पार्षद श्रीमती चांदनी रोशन दत्ता के द्वारा किसी भी प्रकार की लिखित या मौखिक में अनुमति नहीं दी गई है, पार्षद और वार्ड वासियों ने सीएमओ से आग्रह किया है कि इस टावर कंपनी को एनओसी न दिया जाए, यदि जबरदस्ती इस स्थान पर टावर लगाया जाएगा तो वार्ड वासियों के द्वारा इसका विरोध किया जाएगा और यदि कोई अप्रिय घटना घटित होती है तो उसकी पूरी जिम्मेदारी नगर पालिका सीएमओ और टावर लगाने वाले कंपनी की होगी उन्होंने अपने आवेदन में यह भी लिखा है कि टावर कंपनी के द्वारा मोहल्ले वासियों को दादागिरी पूर्वक जवाब देने की बात लिखी है।

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमार तिवारी, 94255 64553, 6265 741003,


Related News

आईपीआर एवं डेटा विश्लेषण पर तीन दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ

आईपीआर एवं डेटा विश्लेषण पर तीन दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। शासकीय वाई.टी. पी.जी. स्वशासी महाविद्यालय, दुर्ग के जूलॉजी विभाग द्वारा आईक्यूएसी एवं आईआईसी…
बच्चों ने बनाई विकसित भारत की सुंदर तस्वीर शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने बढ़ाया ने बढ़ाया उत्साह

बच्चों ने बनाई विकसित भारत की सुंदर तस्वीर शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत पाटन स्थित स्वामी आत्मानंद शासकीय उच्चतर…
आशीर्वाद के दीये कार्यक्रम में जूते-चप्पल पहनकर दीप प्रज्वलन पर लोचन यादव ने उठाए सवाल

आशीर्वाद के दीये कार्यक्रम में जूते-चप्पल पहनकर दीप प्रज्वलन पर लोचन यादव…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित ‘आशीर्वाद के दीये’ कार्यक्रम…