• July 28, 2026

नगर निगम दुर्ग में पूर्णकालिक आयुक्त की शीघ्र नियुक्ति की मांग, महापौर ने उपमुख्यमंत्री से मुलाकात कर सौंपा पत्र

नगर निगम दुर्ग में पूर्णकालिक आयुक्त की शीघ्र नियुक्ति की मांग, महापौर ने उपमुख्यमंत्री से मुलाकात कर सौंपा पत्र

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

दुर्ग। नगर पालिक निगम दुर्ग की महापौर अलका बाघमार ने छत्तीसगढ़ शासन के उपमुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के मंत्री अरुण साव एवं दुर्ग कलेक्टर अभिजीत सिंह को पत्र प्रेषित कर नगर निगम दुर्ग में पूर्णकालिक आयुक्त की शीघ्र नियुक्ति किए जाने का अनुरोध किया है।

महापौर अलका बाघमार ने अपने पत्र में उल्लेख किया है कि नगर पालिक निगम दुर्ग में आयुक्त का पद पिछले लगभग एक माह से रिक्त होने के कारण निगम के प्रशासनिक एवं वित्तीय कार्य प्रभावित हो रहे हैं।

उन्होंने कहा कि आयुक्त के नियमित रूप से पदस्थ नहीं होने से विकास कार्यों की गति मंद पड़ रही है तथा वित्तीय प्रबंधन पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।

महापौर श्रीमती अलका बाघमार ने पत्र के माध्यम से अनुरोध किया है कि नगर निगम दुर्ग के सुचारु प्रशासन, विकास कार्यों में तेजी तथा जनहित के कार्यों को गति प्रदान करने के उद्देश्य से शीघ्र पूर्णकालिक आयुक्त की नियुक्ति की जाए, ताकि नागरिकों को बेहतर एवं समयबद्ध सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें।

महापौर अलका बाघमार ने इस संबंध में कलेक्टर अभिजीत सिंह को भी पत्र देकर शीघ्र पूर्णकालिक आयुक्त की नियुक्ति किए जाने का अनुरोध किया गया है, ताकि निगम के विकास एवं जनहित के कार्यों में तेजी लाई जा सके।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि राज्य शासन जनहित एवं नगर के समग्र विकास को ध्यान में रखते हुए इस विषय पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेगा।


Related News

राजमिस्त्री कल्याण संघ साजा में विश्वकर्मा भगवान की भव्य रथ यात्रा बड़े उत्साह और धूमधाम के साथ बाजार चौक से निकली

राजमिस्त्री कल्याण संघ साजा में विश्वकर्मा भगवान की भव्य रथ यात्रा बड़े…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     हर साल 17 सितंबर को विश्वकर्मा जयंती मनाई जाती है, जब सूर्य…
रक्तदान शिविर का सफल आयोजन – 28 यूनिट रक्तदान

रक्तदान शिविर का सफल आयोजन – 28 यूनिट रक्तदान

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के…
जिला चिकित्सालय बेमेतरा में 501 दीप प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के दीर्घायु होने की कामना की गई

जिला चिकित्सालय बेमेतरा में 501 दीप प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाई के निर्देशानुसार पर सीएमएचओ डॉ शरद कोहlड़े व…