• July 29, 2026

गुरु पूर्णिमा पर सरस्वती शिशु मंदिर में शिक्षकों का सम्मान, गुरु के महत्व पर दिया प्रेरक संदेश

गुरु पूर्णिमा पर सरस्वती शिशु मंदिर में शिक्षकों का सम्मान, गुरु के महत्व पर दिया प्रेरक संदेश

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

दुर्ग। सरस्वती शिशु मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय, कसारीडीह में बुधवार को गुरु पूर्णिमा का पर्व श्रद्धा, उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम में अतिथियों ने विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं का सम्मान कर शिक्षा के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान की सराहना की तथा विद्यार्थियों को गुरु के महत्व से अवगत कराया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री साई मंदिर समिति के अध्यक्ष धनेंद्र सिंह चंदेल ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय संस्कृति में गुरु का स्थान सर्वोच्च माना गया है। गुरु हमारे जीवन से अज्ञान का अंधकार दूर कर ज्ञान का प्रकाश फैलाते हैं। उन्होंने कहा कि जीवन की पहली शिक्षा हमें माता-पिता से मिलती है, जबकि शिक्षक हमें सही दिशा, सकारात्मक सोच और श्रेष्ठ संस्कार प्रदान करते हैं। गुरु केवल पुस्तकीय ज्ञान ही नहीं देते, बल्कि अनुशासन, चरित्र, नैतिकता, परिश्रम और जीवन मूल्यों का भी पाठ पढ़ाकर व्यक्तित्व का निर्माण करते हैं तथा हमें परिवार, समाज और राष्ट्र का गौरव बनने योग्य बनाते हैं।
विशिष्ट अतिथि श्री साई मंदिर समिति के सचिव धीरेंद्र शर्मा ने भी गुरु पूर्णिमा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों से गुरुजनों के प्रति सम्मान और उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं मां सरस्वती के पूजन के साथ हुआ। विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती कृपा शर्मा ने स्वागत भाषण देते हुए सभी अतिथियों का अभिनंदन किया। इस अवसर पर विद्यालय के विद्यार्थियों ने आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया, जिन्हें उपस्थितजनों ने खूब सराहा।
कार्यक्रम में सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय प्रबंधन समिति के सचिव अरविंद सुराना, सह सचिव डॉ. शांति शर्मा, प्राचार्य श्रीमती कृपा शर्मा, प्रधानाचार्य सुनील श्रीवास्तव, शिक्षक प्रदीप देशमुख, जगजीत यादव, पूर्णिमा भवनी सहित विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं, स्टाफ, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।


Related News

स्मार्ट मीटर, बढ़े हुए बिजली बिल और जनसमस्याओं को लेकर कांग्रेस करेगी आंदोलन

स्मार्ट मीटर, बढ़े हुए बिजली बिल और जनसमस्याओं को लेकर कांग्रेस करेगी…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग (शहर) की महत्वपूर्ण कार्यकारिणी बैठक जिला अध्यक्ष एवं…
विधायक ललित चंद्राकर ने रुआबांधा शिव मंदिर में 650 दीप प्रज्ज्वलित कर गुरु रविदास महाराज समरसता संकल्प अभियान का शुभारंभ

विधायक ललित चंद्राकर ने रुआबांधा शिव मंदिर में 650 दीप प्रज्ज्वलित कर…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग । भारतीय जनता पार्टी द्वारा गुरु पूर्णिमा 29 जुलाई 2026  से *संत…
गुरु पूर्णिमा पर रामदेव बाबा दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब, भक्तमाता शांतादेवी बापजी के दर्शन के लिए लगी लंबी कतारें

गुरु पूर्णिमा पर रामदेव बाबा दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब, भक्तमाता…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग । पुलगांव नाका स्थित नवकार परिसर के श्री रामदेव बाबा दरबार में…