• July 29, 2026

विधायक ललित चंद्राकर ने रुआबांधा शिव मंदिर में 650 दीप प्रज्ज्वलित कर गुरु रविदास महाराज समरसता संकल्प अभियान का शुभारंभ

विधायक ललित चंद्राकर ने रुआबांधा शिव मंदिर में 650 दीप प्रज्ज्वलित कर गुरु रविदास महाराज समरसता संकल्प अभियान का शुभारंभ

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

दुर्ग । भारतीय जनता पार्टी द्वारा गुरु पूर्णिमा 29 जुलाई 2026  से *संत रविदास जयंती 20 फरवरी 2027 तक गुरु रविदास महाराज समरसता संकल्प अभियान पूरे देश में चलाया जाएगा।

अभियान का शुभारंभ *वाराणसी स्थित सीर गोवर्धनपुर, संत रविदास जी की जन्मस्थली* से हुआ। इस कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष *नितिन नवीन* एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री *योगी आदित्यनाथ* उपस्थित रहे। अभियान के अंतर्गत जन्मस्थली की पवित्र मिट्टी को कलशों में भरकर देश के विभिन्न राज्यों तक पहुंचाया जाएगा।

अभियान के तहत देशभर में *समरसता सभाएं, पदयात्राएं, संत रविदास जी के विचारों पर आधारित कार्यक्रम और सामाजिक संवाद* आयोजित किए जाएंगे। भाजपा का उद्देश्य *सामाजिक समरसता, समानता और संत रविदास महाराज के “मन चंगा तो कठौती में गंगा”* के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है।

इसी कड़ी में आज *दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर* ने भारतीय जनता पार्टी *रिसाली मंडल* के कार्यकर्ताओं के साथ *रुआबांधा स्थित शिव मंदिर* में पूजा-अर्चना कर *650 दीप* प्रज्ज्वलित किए। इस दौरान मंदिर परिसर को दीपों से सजाकर सामाजिक समरसता का संदेश दिया गया।

इस अवसर पर विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि *”संत रविदास महाराज ने पूरे जीवन समानता, भाईचारे और मानवता का संदेश दिया। उनका कहना था कि जाति-पाति से ऊपर उठकर सब एक हैं। भाजपा का यह अभियान उन्हीं विचारों को आगे बढ़ाने का संकल्प है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी के नेतृत्व में सरकार सबका साथ, सबका विकास के मंत्र पर काम कर रही है।”*

उन्होंने आगे कहा कि *”दीप जलाकर हमने न केवल अंधकार को दूर किया है, बल्कि समाज में फैली विषमता को मिटाकर समरसता का प्रकाश फैलाने का संकल्प भी लिया है।”*
इस अवसर पर प्रमुख रूप रिसाली मंडल अध्यक्ष अनुपम साहू,मरोदा पुरैना मंडल अध्यक्ष राजू जंघेल,मंडल प्रभारी जिला उपाध्यक्ष शिवेंद्र परिहार,नेता प्रतिपक्ष शैलेन्द्र साहू,वार्ड पार्षद शिला नारखेड़े,महामंत्री दशरथ साहू,गुड्डु झा,जिला मंत्री शैलेन्द्र शेंडे,मंडल उपाध्यक्ष प्रेम साहू,अजीत चौधरी,पार्षद गण सुनंदा चंद्राकर,सविता धवज,रमा साहू,सरिता साहू,मनीष यादव,धर्मेन्द्र भगत,सरिता देवांगन,बूथ अध्यक्ष कुमार सौरभ,विपुल वर्मा,रुखमनी साहू,करुणा यादव,महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष सकुंतला दास,रुपेश यादव,खिलेश्वरी,राजेश्वरी पसीने,अनुपमा गोस्वामी,विकास कुलश्रेष्ठ,सचिन गोस्वामी,उत्तरा साहू,रंग बहादुर,विनीता पांचाल,ललिता सिंग,सुषमा सिंह,बसंती साहू,संध्या मंडलोई,प्रणिता शर्मा,सन्नू सोनवानी,करुणाश्रीवास,स्नेहल,परितोष शर्मा,आयुष तिवारी,हर्ष डोंगरे,कविता नाग,उषा साहू,गुड्ड यादव कमलेश हिरवानी वार्ड वासी उपस्थित रहे


Related News

स्मार्ट मीटर, बढ़े हुए बिजली बिल और जनसमस्याओं को लेकर कांग्रेस करेगी आंदोलन

स्मार्ट मीटर, बढ़े हुए बिजली बिल और जनसमस्याओं को लेकर कांग्रेस करेगी…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग (शहर) की महत्वपूर्ण कार्यकारिणी बैठक जिला अध्यक्ष एवं…
गुरु पूर्णिमा पर रामदेव बाबा दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब, भक्तमाता शांतादेवी बापजी के दर्शन के लिए लगी लंबी कतारें

गुरु पूर्णिमा पर रामदेव बाबा दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब, भक्तमाता…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग । पुलगांव नाका स्थित नवकार परिसर के श्री रामदेव बाबा दरबार में…
साई मंदिर में गुरु पूर्णिमा पर्व पर दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, भजनों की धुन में नाच गाकर प्रकट की अपनी श्रद्धा भक्ति

साई मंदिर में गुरु पूर्णिमा पर्व पर दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। सिविल लाइन कसारीडीह स्थित प्रसिद्ध श्री साई बाबा मंदिर में बुधवार को…