• July 29, 2026

स्मार्ट मीटर, बढ़े हुए बिजली बिल और जनसमस्याओं को लेकर कांग्रेस करेगी आंदोलन

स्मार्ट मीटर, बढ़े हुए बिजली बिल और जनसमस्याओं को लेकर कांग्रेस करेगी आंदोलन

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

दुर्ग। जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग (शहर) की महत्वपूर्ण कार्यकारिणी बैठक जिला अध्यक्ष एवं पूर्व महापौर धीरज बाकलीवाल की अध्यक्षता में राजीव भवन, दुर्ग में संपन्न हुई। बैठक में स्मार्ट मीटर, बढ़े हुए बिजली बिल, जनसमस्याओं तथा संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के विषय पर विस्तार से चर्चा करते हुए आगामी चरणबद्ध जनआंदोलन की रूपरेखा तैयार की गई।

बैठक में निर्णय लिया गया कि स्मार्ट मीटर एवं बढ़े हुए बिजली बिलों से प्रभावित उपभोक्ताओं के घर-घर जाकर उनकी समस्याओं से संबंधित आवेदन लिए जाएंगे, ताकि आम जनता की शिकायतों का व्यवस्थित संकलन कर शासन-प्रशासन के समक्ष मजबूती से रखा जा सके। इसके लिए जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा एक समान आवेदन प्रारूप तैयार कर सभी वार्डों एवं बूथों तक उपलब्ध कराया जाएगा।

बैठक को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल ने कहा कि आज प्रदेशभर में स्मार्ट मीटर और बढ़े हुए बिजली बिल आम नागरिकों के लिए गंभीर चिंता का विषय बन चुके हैं। आम उपभोक्ता बिना कारण बढ़े हुए बिजली बिलों से परेशान है और सरकार उनकी समस्याओं के समाधान के बजाय केवल वसूली पर ध्यान दे रही है। कांग्रेस पार्टी जनता के हितों से जुड़े इस मुद्दे पर हर स्तर पर संघर्ष करेगी।

उन्होंने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मार्गदर्शन में आयोजित बैठक में भी स्मार्ट मीटर एवं बिजली बिल के मुद्दे पर व्यापक जनआंदोलन चलाने का निर्णय लिया गया है। उसी के अनुरूप दुर्ग शहर में भी चरणबद्ध आंदोलन प्रारंभ किया जाएगा।

धीरज बाकलीवाल ने सभी ब्लॉक अध्यक्षों, मंडल अध्यक्षों एवं वार्ड प्रभारियों को निर्देशित किया कि 31 जुलाई तक प्रत्येक वार्ड, मंडल एवं बूथ स्तर पर बैठकें आयोजित कर संगठन को और अधिक सक्रिय बनाया जाए। प्रत्येक बूथ तक कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी तय करते हुए घर-घर संपर्क अभियान चलाया जाएगा तथा बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतें एकत्रित कर संबंधित विभाग को ज्ञापन सौंपा जाएगा। आवश्यकता पड़ने पर कांग्रेस सड़क पर उतरकर जनहित की लड़ाई भी लड़ेगी।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस का उद्देश्य केवल विरोध करना नहीं, बल्कि आम जनता को राहत दिलाना है। यदि सरकार ने जनता की समस्याओं का समाधान नहीं किया तो कांग्रेस पूरे जिले में व्यापक जनआंदोलन छेड़ेगी।

बैठक में संगठन विस्तार पर भी विशेष चर्चा हुई। निर्णय लिया गया कि बूथ स्तर तक संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाया जाएगा, ताकि जनहित के प्रत्येक मुद्दे पर कांग्रेस प्रभावी ढंग से जनता के बीच कार्य कर सके।

बैठक का संचालन जिला संगठन महामंत्री रायसिंह दिकोला ने किया तथा अंत में जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता सुशील भारद्वाज ने उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।

बैठक में जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व महापौर धीरज बाकलीवाल, आर.एन. वर्मा, रायसिंह दिकोला, अल्ताफ अहमद, नेता प्रतिपक्ष संजय कोहले, आनंद देव ताम्रकार, देवश्री साहू, मनीष बघेल, अब्दुल गनी, शिव वैष्णव, सुभाष पाल, सुशील भारद्वाज, विकास सापेकर, संजय बत्रा, मीना पॉल, एन. जेम्स, नंदा राउत, सुनीत घोष, राजा विक्रम बघेल, भूपेंद्र वर्मा, राजकुमार वर्मा, जमुना साहू, राकेश ठाकुर, चंद्रमोहन गभाने, दीपक जैन, अभिनव बघेल, विमल यादव, त्रिशरण डोंगरे, रवि कोरिया, अनूप पाटिल, खुर्शीद अहमद, जगमोहन ढीमर, वेंकट साई शास्त्री, ज्ञानू बांगड़े, भूपेंद्र सेन, फिरोज खान, गौरव उमरे, अली असगर, ललित उइके, चिराग शर्मा, संजय धनकर नंदकिशोर शर्मा, बृजमोहन तिवारी, अशोक मेहरा, मोहित वाल्दे, शाहिद खान, राजू भाटिया, विनोद सेन ,दुष्यंत देवांगन, देवसेना, संजू धनकर ,मनीष सोनवाने ,शिशिरकांत कसार ,राजा विक्रम बघेल ,अशोक मेहरा ,विकाश सापेकर, बृजमोहन ढीमर, अनीश रजा , राकेश साहू राकेश ठाकुर सहित बड़ी संख्या में जिला, ब्लॉक एवं मंडल स्तर के पदाधिकारी और कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Related News

विधायक ललित चंद्राकर ने रुआबांधा शिव मंदिर में 650 दीप प्रज्ज्वलित कर गुरु रविदास महाराज समरसता संकल्प अभियान का शुभारंभ

विधायक ललित चंद्राकर ने रुआबांधा शिव मंदिर में 650 दीप प्रज्ज्वलित कर…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग । भारतीय जनता पार्टी द्वारा गुरु पूर्णिमा 29 जुलाई 2026  से *संत…
गुरु पूर्णिमा पर रामदेव बाबा दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब, भक्तमाता शांतादेवी बापजी के दर्शन के लिए लगी लंबी कतारें

गुरु पूर्णिमा पर रामदेव बाबा दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब, भक्तमाता…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग । पुलगांव नाका स्थित नवकार परिसर के श्री रामदेव बाबा दरबार में…
साई मंदिर में गुरु पूर्णिमा पर्व पर दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, भजनों की धुन में नाच गाकर प्रकट की अपनी श्रद्धा भक्ति

साई मंदिर में गुरु पूर्णिमा पर्व पर दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। सिविल लाइन कसारीडीह स्थित प्रसिद्ध श्री साई बाबा मंदिर में बुधवार को…