• July 30, 2026

रूआबांधा सैक्टर वार्ड 06 में 37.67 लाख रुपये के विकास कार्यों का विधायक ललित चंद्राकर ने किया भूमिपूजन

रूआबांधा सैक्टर वार्ड 06 में 37.67 लाख रुपये के विकास कार्यों का विधायक ललित चंद्राकर ने किया भूमिपूजन

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

 

दुर्ग । दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत रुआबांधा सेक्टर, वार्ड क्रमांक 06 में आज विभिन्न नवीन विकास कार्यों का भूमिपूजन समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ।

कार्यक्रम की शुरुआत *हनुमान मंदिर एवं शिव मंदिर* में विधायक ललित चंद्राकर द्वारा पूजा-अर्चना कर की गई। इसके पश्चात *37.67 लाख रुपये* की लागत से होने वाले नवीन विकास कार्यों का विधिवत भूमिपूजन किया गया। इन कार्यों में *नाली निर्माण, पेवर ब्लॉक एवं कव्हर ड्रेन* शामिल हैं।

इस अवसर पर विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि *”मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी के नेतृत्व में राज्य सरकार हर वार्ड तक विकास पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की ‘विकसित भारत’ की परिकल्पना को साकार करने के लिए छत्तीसगढ़ में सड़क, नाली, स्वच्छता और सौंदर्यकरण जैसे मूलभूत कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है। हमारी सरकार का संकल्प है कि हर गली, हर मोहल्ला विकसित और सुंदर बने।”*

विधायक जी ने आगे कहा कि *”जनता की मांग और जरूरतों के आधार पर लगातार विकास कार्य कराए जा रहे हैं। केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, यही हमारा लक्ष्य है। रिसाली क्षेत्र के विकास के लिए फंड की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। आवश्यकता अनुसार सभी कार्य समय पर पूर्ण किए जाएंगे।”*

उन्होंने कहा कि *”रुआबांधा सेक्टर वार्ड 06 में होने वाले ये कार्य जलजमाव की समस्या को दूर करेंगे और आवागमन को सुगम बनाएंगे। कव्हर ड्रेन से स्वच्छता बेहतर होगी और पेवर ब्लॉक से नागरिकों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।”*

इस अवसर पर प्रमुख रूप से *रिसाली मंडल अध्यक्ष अनुपम साहू, मरोदा पुरैना मंडल अध्यक्ष राजू जंघेल, मंडल प्रभारी जिला उपाध्यक्ष शिवेंद्र परिहार, नेता प्रतिपक्ष शैलेन्द्र साहू, वार्ड पार्षद शिला नारखेड़े, महामंत्री दशरथ साहू, गुड्डु झा, जिला मंत्री शैलेन्द्र शेंडे, मंडल उपाध्यक्ष प्रेम साहू, अजीत चौधरी, पार्षदगण सुनंदा चंद्राकर, सविता धवज, रमा साहू, सरिता साहू, मनीष यादव, धर्मेन्द्र भगत, सरिता देवांगन, बूथ अध्यक्ष कुमार सौरभ, विपुल वर्मा, रुखमनी साहू, करुणा यादव, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष शकुंतला दास, रुपेश यादव, खिलेश्वरी, राजेश्वरी पसीने, अनुपमा गोस्वामी, विकास कुलश्रेष्ठ, सचिन गोस्वामी, उत्तरा साहू, रंग बहादुर, विनीता पांचाल, ललिता सिंह, सुषमा सिंह, बसंती साहू, संध्या मंडलोई, प्रणिता शर्मा, सन्नू सोनवानी, करुणा श्रीवास, स्नेहल, परितोष शर्मा, आयुष तिवारी, हर्ष डोंगरे, कविता नाग, उषा साहू, गुड्ड यादव, कमलेश हिरवानी* एवं बड़ी संख्या में वार्डवासी एवं निगम कर्मचारी उपस्थित रहे।


Related News

बाबा बैद्यनाथ धाम की पवित्र यात्रा पर दुर्ग से भक्तों का पहला जत्था हुआ रवाना, दुर्ग रेलवे स्टेशन से करीब 200 शिवभक्तों का जत्था विशेष ट्रेन द्वारा हुआ प्रस्थान

बाबा बैद्यनाथ धाम की पवित्र यात्रा पर दुर्ग से भक्तों का पहला…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। सावन के पहले दिन बैद्यनाथ धाम के लिए ट्रेन से रवाना हुआ…
शिक्षामंत्री गजेंद्र यादव, महापौर अल्का बाघमार एवं जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ एल्डरमेनों का शपथ ग्रहण समारोह

शिक्षामंत्री गजेंद्र यादव, महापौर अल्का बाघमार एवं जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति में…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। नगर पालिक निगम, दुर्ग शासन द्वारा नामांकित 9 एल्डरमेनों का शपथ ग्रहण…
जिला चिकित्सालय में बनेगा आधुनिक सर्जिकल विंग, शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने किया भूमिपूजन

जिला चिकित्सालय में बनेगा आधुनिक सर्जिकल विंग, शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। दुर्ग जिला चिकित्सालय परिसर में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की दिशा में…