• July 31, 2026

निनवा के सरकारी स्कूल में छात्राओं के लिए नहीं शौचालय, हर समय भरा रहता है पानी

निनवा के सरकारी स्कूल में छात्राओं के लिए नहीं शौचालय, हर समय भरा रहता है पानी

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 शासकीय प्राथमिक शाला निनवा में बालक बालिकाओं के शौचालय की व्यवस्था नहीं हो पा रही, क्योंकि बालिका शौचालय में पानी भरा रहता है वह जर्जर हो चुका है और अंदर सांप बिच्छू भी निकालते रहते हैं जिस वजह से वहां पर लगा हुआ है ताला, शाला भवन का एक कक्ष नीचे से धंसता जा रहा है, और बाउंड्री वॉल भी नहीं है, प्राचार्य सुजाता पांडे से ली गई जानकारी और ग्राम निनवा के सरपंच से जानकारी ली गई , उन्होंने भी बतलाया है कि शिक्षा मंत्री और जिला प्रशासन को इस व्यवस्था के लिए आवेदन दिया जा चुका है, सरपंच ने बतलाया कि मध्यान भोजन जो दिया जा रहा है वह मेनू चार्ट के अनुसार ही दिया जा रहा है, बरसात में घेरा ना होने की वजह से बच्चों को हो रही है दिक्कतें, बच्चों के बैठने और भोजन की व्यवस्था के लिए एक हाल की भी आवश्यकता है, शाला प्रागंण के अंदर बरसात में बारिश का पानी जमाव भी हो जाता है जिस वजह से दिक्कतें हो रही है।

 

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमार तिवारी, 94255 64553, 6265 741003,


Related News

भगवान रामचंद्र,कृष्ण,हनुमान का जन्मदिन एक दिन मनाया जाता है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन एक महीने मनाया जाएगा : कांग्रेस

भगवान रामचंद्र,कृष्ण,हनुमान का जन्मदिन एक दिन मनाया जाता है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन एवं भाजपा द्वारा आयोजित किए जा रहे…
युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, पीएससी अभ्यर्थियों की शिकायतों का पारदर्शी तरीके से समाधान जरूरी — कांग्रेस

युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, पीएससी अभ्यर्थियों की शिकायतों का…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की भर्ती प्रक्रिया में अभ्यर्थियों द्वारा उठाए गए…
प्रधानमंत्री को बधाई, मगर महंगाई-बेरोजगारी से परेशान जनता की आवाज कौन सुनेगा? : अरुण वोरा

प्रधानमंत्री को बधाई, मगर महंगाई-बेरोजगारी से परेशान जनता की आवाज कौन सुनेगा?…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व विधायक…