• July 31, 2026

नांदघाट एवं खम्हरिया पुलिस ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ग्राम टेमरी एवं कोपेडबरी के छात्र-छात्राओं को आत्मविश्वास और सुरक्षा को लेकर किया जागरूक

नांदघाट एवं खम्हरिया पुलिस ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ग्राम टेमरी एवं कोपेडबरी के छात्र-छात्राओं को आत्मविश्वास और सुरक्षा को लेकर किया जागरूक

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

बेमेतरा। पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हरीश यादव, डीएसपी श्री राजेश कुमार झा, एसडीओपी बेमेतरा श्री भूषण एक्का के मार्गदर्शन में सामुदायिक पुलिसिंग के लिए “हमर पुलिस हमर बजार” एवं “हमर पुलिस हमर गांव” अभियान के माध्यम से आम नागरिकों को जिले के हॉट/बाजारों एवं स्कुल, कालेजों, ग्रामों, में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

*इसी क्रम में आज 30 जुलाई 2026 को* थाना नांदघाट एवं खम्हरिया पुलिस टीम द्वारा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय टेमरी एवं कोपेडबरी में छात्र-छात्राओं को महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान कर उनमें सृजनात्मक कौशल का विकास किया। छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हे भविष्य में अच्छे नागरिक बनने की प्रेरणा और बच्चों को महत्वपूर्ण कानूनों की जानकारी दी गई। छात्र-छात्राओं को पुलिस की कार्यप्रणाली, सुरक्षा, कानून-व्यवस्था, नवीन आपराधिक कानून, साइबर जागरूकता और ट्रैफिक नियमों की बुनियादी जानकारी देकर जागरूक बनाना था। पुलिस टीम ने छात्र-छात्राओं को समझाया कि पुलिस का मुख्य कार्य जनता की सुरक्षा और सहायता करना है, और जरूरत पड़ने पर पुलिस हमेशा उनके साथ खड़ी रहती है।

*इस जागरूकता कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य* छात्र-छात्राओं में जागरूकता, आत्मविश्वास और सुरक्षा संबंधी समझ को मजबूत करना, जिसका लाभ वे अपने दैनिक जीवन में भी उठा सकेंगे। शिक्षक गणों ने भी इस आयोजन की सराहना की और कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों को कानून और सुरक्षा की जिम्मेदारियों से परिचित कराते हैं। इस दौरान छात्र-छात्राओं में आत्मविश्वास बढ़या और उन्हें सुरक्षा के प्रति सतर्क रहना सिखाया। इसके बाद छात्र-छात्राओं को नवीन आपराधिक कानून, साइबर सुरक्षा और साइबर अपराध के प्रति जागरूक किया गया।

*पुलिस टीम ने* नवीन कानून भारतीय न्याय संहिता 2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023, भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही पुलिस टीम ने बताया कि आज की डिजिटल दुनिया में बच्चे अक्सर ऑनलाइन गेम, सोशल मीडिया और इंटरनेट का उपयोग करते हैं जहां कई तरह के जोखिम मौजूद हैं। उन्होंने छात्र-छात्राओं को फर्जी लिंक, अंजान नंबर, ओटीपी धोखाधड़ी, गलत मैसेज, फोटो दुरुपयोग, साइबर बुलिंग जैसी गतिविधियों से बचने के तरीके समझाए। साथ ही यह भी बताया कि किसी भी प्रकार की संदिग्ध ऑनलाइन गतिविधि तुरंत माता-पिता और पुलिस को बतानी चाहिए।

*इस दौरान यातायात नियमों की जानकारी भी* छात्र-छात्राओं को दी गई। पुलिस ने सड़क पार करने के सही नियम, Zebra Crossing का उपयोग, सड़क पर खेल न खेलने, दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने, वाहन में सीट बेल्ट लगाने, और सड़क पर मोबाइल फोन का उपयोग न करने जैसे महत्वपूर्ण नियमों पर विस्तार से चर्चा की। छात्र-छात्राओं को बताया गया कि छोटी-सी लापरवाही भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है, इसलिए ट्रैफिक नियमों का पालन सभी की जिम्मेदारी है।

*इसके अलावा अपील की गई कि* बाहरी व्यक्तियों को किराए में मकान देने से पूर्व इसकी सूचना अनिवार्य रूप से थाना में नोट कराएं। साथ ही बताया गया कि किसी भी अंजान लोगो को शहर/ग्रामों में ठहरने न दें। पुलिस थाना को सूचित करें। अनाधिकृत/अवैध रूप से रह रहें, अवैध अप्रवासी बांग्लादेशी/रोहिंग्या घुसपैठियों एवं संदिग्ध दिखने वाले व्यक्ति जो बाहर से आकर कही रूका हो जो आपको संदिग्ध लगे तो इसकी सूचना तत्काल टोल फ्री नंबर 18002331905 पुलिस को दें।

*इस अवसर पर* थाना प्रभारी नांदघाट, निरीक्षक लेखराम ठाकुर, थाना प्रभारी खम्हरिया निरीक्षक सत्य प्रकाश उपाध्याय, प्रशिक्षु उप निरीक्षक ईश्वरी डुप्ले, सुरेश चौहान, सहायक उप निरीक्षक मोहन साहू, आरक्षक संजय साहू सहित अन्य स्टाफ व शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय टेमरी एवं कोपेडबरी के छात्र-छात्राएं व शिक्षक/शिक्षिकाएं उपस्थित रहें।

 

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमार तिवारी, 94255 64553, 6265 741003,


Related News

दुर्ग रेलवे स्टेशन से बाबा बैद्यनाथ धाम के लिए रवाना हुए बोलबम कांवड़िया परिवार के शिवभक्त

दुर्ग रेलवे स्टेशन से बाबा बैद्यनाथ धाम के लिए रवाना हुए बोलबम…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग । सावन माह के पावन अवसर पर आज *दुर्ग रेलवे स्टेशन*…
वीएसके ऐप में तकनीकी त्रुटियों का होगा शीघ्र समाधान, तकनीकी समस्या के कारण किसी शिक्षक का वेतन नहीं कटेगा : शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव

वीएसके ऐप में तकनीकी त्रुटियों का होगा शीघ्र समाधान, तकनीकी समस्या के…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   रायपुर।स्कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेंद्र यादव ने कहा है कि शिक्षक संगठनों एवं…
18 वर्ष पूर्ण कर चुकी छात्राओं को महापौर अलका बाघमार ने वितरित किए हेलमेट, सड़क सुरक्षा का दिया संदेश

18 वर्ष पूर्ण कर चुकी छात्राओं को महापौर अलका बाघमार ने वितरित…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने तथा युवाओं में यातायात नियमों के प्रति…