• July 31, 2026

18 वर्ष पूर्ण कर चुकी छात्राओं को महापौर अलका बाघमार ने वितरित किए हेलमेट, सड़क सुरक्षा का दिया संदेश

18 वर्ष पूर्ण कर चुकी छात्राओं को महापौर अलका बाघमार ने वितरित किए हेलमेट, सड़क सुरक्षा का दिया संदेश

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

दुर्ग। सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने तथा युवाओं में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता विकसित करने के उद्देश्य से आज वार्ड क्रमांक 21 तितुरडीह स्थित स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेज़ी/हिंदी माध्यम विद्यालय में हेलमेट वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में महापौर श्रीमती अलका बाघमार ने लोक कर्म प्रभारी देव नारायण चन्द्राकर, वार्ड पार्षद विद्यावती सिंह, रंजीता पाटिल,अरुण सिंह,मनमोहन शर्मा तथा विद्यालय परिवार की श्रीमती शालिनी त्रिवेदी, प्रभारी प्राचार्य चरनजीत कौरे, वरिष्ठ व्याख्याता भुल्लर, ज्योति मैडम, हेमलता साहू, साधना चंद्राकर, अनुपमा मेश्राम, घनश्याम पटेल एवं अभिषेक रात्रे की उपस्थिति में विद्यालय की 18 वर्ष आयु पूर्ण कर चुकी छात्राओं को हेलमेट वितरित किए।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महापौर श्रीमती अलका बाघमार ने कहा कि छात्राएं देश का भविष्य हैं और उनकी सुरक्षा समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है।

आज के समय में सड़क दुर्घटनाओं की संख्या लगातार बढ़ रही है, जिनमें अधिकांश दुर्घटनाएं यातायात नियमों की अनदेखी और हेलमेट का उपयोग नहीं करने के कारण होती हैं। हेलमेट केवल कानूनी अनिवार्यता नहीं, बल्कि जीवन की सुरक्षा का सबसे प्रभावी साधन है। उन्होंने कहा कि दोपहिया वाहन चलाते समय स्वयं तथा पीछे बैठने वाले व्यक्ति को भी हेलमेट अवश्य पहनना चाहिए।

महापौर ने छात्राओं से अपील की कि वे हमेशा यातायात नियमों का पालन करें, तेज गति से वाहन न चलाएं, मोबाइल फोन का उपयोग करते हुए वाहन न चलाएं तथा अपने परिवार और आसपास के लोगों को भी सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करें। उन्होंने कहा कि आज हेलमेट प्राप्त करने वाली छात्राएं अपने घर और समाज में सड़क सुरक्षा की प्रेरक बनें और सुरक्षित यातायात का संदेश जन-जन तक पहुंचाएं।

लोक कर्म प्रभारी देव नारायण चन्द्राकर ने कहा कि युवाओं में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना समय की आवश्यकता है।

ऐसे कार्यक्रम केवल हेलमेट वितरण तक सीमित नहीं हैं, बल्कि सुरक्षित और जिम्मेदार नागरिक तैयार करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हैं। उन्होंने छात्राओं से जीवन की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए हमेशा हेलमेट पहनने और यातायात नियमों का पालन करने का आग्रह किया।

विद्यालय की प्रभारी प्राचार्य चरनजीत कौरे ने नगर निगम द्वारा आयोजित इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इससे छात्राओं में सुरक्षा के प्रति सकारात्मक सोच विकसित होगी। उन्होंने कहा कि विद्यालय में समय-समय पर सड़क सुरक्षा और जागरूकता से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, जिससे विद्यार्थियों में जिम्मेदारी की भावना विकसित हो।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित शिक्षकों एवं जनप्रतिनिधियों ने भी छात्राओं को सुरक्षित वाहन संचालन की शपथ दिलाई और उन्हें जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया। हेलमेट प्राप्त करने वाली छात्राओं ने नगर निगम के प्रति आभार व्यक्त करते हुए हमेशा हेलमेट पहनकर वाहन चलाने तथा दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया।इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं, जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।


Related News

भगवान रामचंद्र,कृष्ण,हनुमान का जन्मदिन एक दिन मनाया जाता है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन एक महीने मनाया जाएगा : कांग्रेस

भगवान रामचंद्र,कृष्ण,हनुमान का जन्मदिन एक दिन मनाया जाता है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन एवं भाजपा द्वारा आयोजित किए जा रहे…
युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, पीएससी अभ्यर्थियों की शिकायतों का पारदर्शी तरीके से समाधान जरूरी — कांग्रेस

युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, पीएससी अभ्यर्थियों की शिकायतों का…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की भर्ती प्रक्रिया में अभ्यर्थियों द्वारा उठाए गए…
प्रधानमंत्री को बधाई, मगर महंगाई-बेरोजगारी से परेशान जनता की आवाज कौन सुनेगा? : अरुण वोरा

प्रधानमंत्री को बधाई, मगर महंगाई-बेरोजगारी से परेशान जनता की आवाज कौन सुनेगा?…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व विधायक…