• July 31, 2026

दुर्ग रेलवे स्टेशन से बाबा बैद्यनाथ धाम के लिए रवाना हुए बोलबम कांवड़िया परिवार के शिवभक्त

दुर्ग रेलवे स्टेशन से बाबा बैद्यनाथ धाम के लिए रवाना हुए बोलबम कांवड़िया परिवार के शिवभक्त

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

 

दुर्ग । सावन माह के पावन अवसर पर आज *दुर्ग रेलवे स्टेशन* में *बोलबम कांवड़िया परिवार, गंजपारा दुर्ग* के शिवभक्तों को *बाबा बैद्यनाथ धाम, देवघर* की पवित्र कांवड़ यात्रा के लिए विधायक ललित चंद्राकर ने शालीमार एक्सप्रेस से रवाना कर मंगलकामनाएं प्रेषित की।

इस अवसर पर विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि *”भगवान भोलेनाथ से प्रार्थना है कि सभी श्रद्धालुओं की यात्रा सुरक्षित, मंगलमय एवं सफल हो तथा बाबा बैद्यनाथ का दिव्य आशीर्वाद सभी पर बना रहे।”*

उन्होंने कहा कि सावन का यह पावन पर्व श्रद्धा, भक्ति, सेवा और सनातन संस्कृति के प्रति हमारी आस्था का जीवंत प्रतीक है। कांवड़ यात्रा के माध्यम से शिवभक्त कठिन मार्ग तय कर भी आस्था और समर्पण का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत करते हैं। डबल इंजन की भाजपा सरकार सनातन संस्कृति और धार्मिक परंपराओं के संरक्षण के लिए सदैव प्रतिबद्ध है।

इस दौरान कांवड़िया परिवार के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में शिवभक्त उपस्थित रहे। जयकारों के साथ *”बोल बम! हर-हर महादेव!”* के उद्घोष से पूरा स्टेशन परिसर गूंज उठा।


Related News

नगर निगम आयुक्त लीना कोसम से मिले शहर कांग्रेस अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल, नेता प्रतिपक्ष संजय कोहले – शहर की बदहाल व्यवस्था पर सौंपा ज्ञापन

नगर निगम आयुक्त लीना कोसम से मिले शहर कांग्रेस अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   नगर निगम आयुक्त लीना कोसम से मिले शहर कांग्रेस अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल, नेता…
आशीर्वाद का एक दीया कार्यक्रम को सफल बनाने मंत्री गजेन्द्र यादव ने निगम जनप्रतिनिधियों के साथ की बैठक

आशीर्वाद का एक दीया कार्यक्रम को सफल बनाने मंत्री गजेन्द्र यादव ने…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। केबिनेट मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव ने कहा कि जिसने…
भक्ति और अध्यात्म से गूंजा छातागढ़ धाम, ऋषि पंचमी पर विधायक ललित चंद्राकर ने किए सिद्ध हनुमान के दर्शन

भक्ति और अध्यात्म से गूंजा छातागढ़ धाम, ऋषि पंचमी पर विधायक ललित…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। ग्राम मोहलाई स्थित प्रसिद्ध श्री सिद्ध हनुमान जी छातागढ़ बाबा देवस्थान में…