• August 2, 2026

चिकित्सा सेवा में मानवीय संवेदनशीलता सर्वोपरि, हर जरूरतमंद को मिले त्वरित इलाज :  अरुण साव

चिकित्सा सेवा में मानवीय संवेदनशीलता सर्वोपरि, हर जरूरतमंद को मिले त्वरित इलाज :  अरुण साव

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

बेमेतरा। उप मुख्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री अरुण साव ने कहा कि चिकित्सा सेवा केवल उपचार का माध्यम नहीं, बल्कि मानवीय संवेदनशीलता का सबसे बड़ा दायित्व है। उन्होंने कहा कि “डॉक्टर का व्यवहार ही आधा इलाज होता है।” अस्पताल आने वाले प्रत्येक मरीज, विशेषकर गरीब एवं जरूरतमंद लोगों को समय पर उपचार और आवश्यक सहायता मिलना शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसी भी मरीज को इलाज के लिए अनावश्यक इंतजार न करना पड़े तथा सभी स्वास्थ्य सेवाएं सहज और प्रभावी ढंग से उपलब्ध कराई जाएं।

शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जीवनदीप समिति की बैठक में उप मुख्यमंत्री ने जिले की स्वास्थ्य सेवाओं, अस्पतालों में उपलब्ध संसाधनों, मरीजों को दी जा रही सुविधाओं तथा आर्थिक सहायता से जुड़े विभिन्न प्रकरणों की विस्तार से समीक्षा की।

*स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के लिए महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मिली स्वीकृति*

बैठक में जिला चिकित्सालय एवं अन्य स्वास्थ्य संस्थानों की व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के उद्देश्य से कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर अनुमोदन प्रदान किया गया। अस्पतालों की विद्युत व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए नवीन विद्युत केबल क्रय, अस्पताल परिसर में स्वच्छता बनाए रखने एवं जहरीले जीव-जंतुओं से सुरक्षा के लिए नियमित पेस्ट कंट्रोल, डायलिसिस यूनिट हेतु जनरेटर की खरीदी तथा जिला अस्पताल में स्थापित सोलर सिस्टम की बैटरियां बदलने के प्रस्ताव स्वीकृत किए गए।

इसके अलावा जिला चिकित्सालय में ईएनटी, ऑपरेशन थिएटर एवं सामान्य शल्य चिकित्सा के लिए आवश्यक आधुनिक उपकरणों की खरीदी तथा मानसिक रोग विभाग में आवश्यकता अनुसार स्थानीय स्तर पर दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए भी आवश्यक व्यय को मंजूरी दी गई।

*कर्मचारियों की सेवा निरंतरता और मानदेय विसंगति पर भी हुई चर्चा*

बैठक में जीवनदीप समिति के अंतर्गत कार्यरत 41 कर्मचारियों की सेवाओं को वित्तीय वर्ष 2026-27 में निरंतर बनाए रखने के लिए सेवा वृद्धि की कार्रवाई तथा समान पदों पर कार्यरत कर्मचारियों के मानदेय में व्याप्त विसंगतियों के निराकरण पर भी विस्तार से चर्चा की गई।

*गरीब मरीजों को तत्काल सहायता देने के निर्देश*

उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि गरीब मरीजों को इलाज के लिए आर्थिक सहायता से जुड़े प्रकरणों का शीघ्र निराकरण किया जाए। उन्होंने सभी चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों से मरीजों के प्रति संवेदनशील, सम्मानजनक और मानवीय व्यवहार अपनाने की अपेक्षा की।

उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत योजना, मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना सहित शासन की सभी स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाई जाए, ताकि कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे। साथ ही अस्पतालों में दवाइयों, चिकित्सकीय उपकरणों एवं आवश्यक स्टाफ की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश भी दिए।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार की स्पष्ट मंशा है कि कोई भी व्यक्ति इलाज के अभाव में परेशान न हो। जीवनदीप समिति के माध्यम से जरूरतमंद मरीजों को समय पर सहायता उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है और स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में लगातार सुधार के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।

बैठक में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री दयाल दास बघेल, विधायक बेमेतरा श्री दीपेश साहू, विधायक साजा श्री ईश्वर साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कल्पना योगेश तिवारी, नगर पालिका परिषद बेमेतरा के अध्यक्ष श्री विजय सिन्हा, कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाईं, पुलिस अधीक्षक श्री त्रिलोक बंसल, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अमृत लाल, सिविल सर्जन डॉ. लोकेश साहू सहित जीवनदीप समिति के सदस्य एवं अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमार तिवारी, 94255 64553, 6265 741003,


Related News

बिजली बिल वृद्धि के विरोध में कांग्रेस का दो माह का आंदोलन शुरू, 3 अगस्त को दुर्ग बिजली ऑफिस का घेराव

बिजली बिल वृद्धि के विरोध में कांग्रेस का दो माह का आंदोलन…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। छत्तीसगढ़ में बिजली बिलों में बढ़ोतरी और स्मार्ट मीटर के विरोध में…
स्मार्ट मीटर नहीं, भाजपा का शॉक मीटर, अरुण वोरा बोले— बिजली बिल के नाम पर सरकार कर रही खुली वसूली

स्मार्ट मीटर नहीं, भाजपा का शॉक मीटर, अरुण वोरा बोले— बिजली बिल…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं दुर्ग शहर के पूर्व विधायक अरुण वोरा ने…
बेमेतरा जिले में डेयरी एनालॉग (नकली पनीर) एवं भ्रामक दुग्ध-जैसे खाद्य पदार्थों पर प्रतिबंध लागू

बेमेतरा जिले में डेयरी एनालॉग (नकली पनीर) एवं भ्रामक दुग्ध-जैसे खाद्य पदार्थों…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राजपत्र में प्रकाशित अधिसूचना के अनुसार राज्य में डेयरी…